फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: एसपी

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: एसपी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। तहसील दिवस के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मोहर्रम पर्व भाईचारे से मनाने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि ताजिया निकासी में कोई असुविधा का सामना न करना पडे़ ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने बिजली को व्यवस्थित कराने के लिए विद्युत विभाग के एसडीओ अतुल श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम एवं सीओ पुलिस से कहा कि मुहर्रम के त्योहार के दौरान सतर्कता बरतें, जिससे कि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बस संचालकों से बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाने को कहा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी जीएल शुक्ल, क्षेत्राधिकारी पुलिस अनिल सिरोही, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूद्रसिंह, एसएसआई सीएल वर्मा, आर पी वर्मा, शशांक राजपूत, एसओ बानपुर शमीम खां, सौजना एसओ विजय सिंह, मड़ावरा एसओ बलवीर सिंह, मदनपुर एसओ फतेहबहादुर सिंह सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed