{"_id":"25-27009","slug":"Lalitpur-27009-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबपुरा में चोर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबपुरा में चोर की धुनाई
Lalitpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मुहल्ला तालाबपुरा स्थित एक घर में रविवार तड़के एक युवक गृहस्वामी का मोबाइल व पर्स ले भागा। गृहस्वामी के शोर मचाने पर मुहल्लेवासियों ने चोर को दबोचकर जमकर धुनाई की। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर लिया।
रविवार सुबह करीब पांच बजे एक चोर मुहल्ला तालाबपुरा में राजेंद्र सिंह एक घर में जा घुसा। वहां गृहस्वामी को योगा करते देख वह दबे पांव बाहर निकल आया। इसके बाद उसने पड़ोस में हरनाम सिंह तोमर के मकान में मुख्य द्वार से दाखिल हुआ और पहले वाले कमरे की अलमारी में रखे मोबाइल व पर्स उठा कर बाहर निकल आया, तभी आहट पाकर गृहस्वामी बाहर निकल आया और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित किया। मुहल्ले वासियों ने पीछा करके भाग रहे चोर को धर दबोचा। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई की गई और उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली में तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हरनाम सिंह के घर से चुराया गया मोबाइल व पर्स बरामद नहीं हुआ, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात के दौरान उसके साथ दूसरा व्यक्ति भी था। महत्वपूर्ण बात यह है कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए मोबाइल में पुलिस विभाग से संबंधित नंबर भी हैं, जिसको लेकर तमाम अटकलों का बाजार गर्म है, इधर पकड़े गए आरोपी का कहना है कि मुहल्ला तालाबपुरा में उसके गांव का व्यक्ति किराए से रहता है। वह उसको तलाश कर रहा था, तभी लोगों के हत्थे चढ़ गया, फिलहाल कोतवाली पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक थाना बार अंतर्गत ग्राम बरखिरिया क्षेत्र का वासिंदा है। इसके पूर्व भी वह चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
कई घरों में किया वारदात का प्रयास
लोगों के हत्थे चढ़े युवक को कुछ लोगों ने देखते ही पहचान लिया। इन लोगों ने कहा कि वह हरनाम सिंह तोमर का पता पूछते हुए उनके घर में घुस आया था, लेकिन वे उसके इरादों को नहीं समझ पाए। दरअसल, हरनाम सिंह के मकान के बाहर नेम प्लेट लगी हुई है, जिसे पढ़कर आरोपी दूसरे घरों में चोरी का प्रयास कर रहा था, लेकिन गृहस्वामियों से सामना होने पर वह उन्हें गुमराह करके लौट आया।