{"_id":"25-26860","slug":"Lalitpur-26860-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाएं बनीं छेड़छाड़ का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाएं बनीं छेड़छाड़ का शिकार
Lalitpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को दो अलग - अलग इलाकों में तीन महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिए हैं।
कसाई मंडी निवासी दो पीड़ित महिलाओं का कहना है कि रविवार की रात ग्यारह बजे वह शौच के लिए खेतों में गई थीं, जहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बुरी नीयत से दबोच लिया व उन्हें जबरन गड्ढे की ओर खींचने लगा, जिसका प्रतिरोध कर उन्होंने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा, उनकी पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर दौड़े। लोगों को आते देख आरोपी भाग गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सुलगइयां नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनियां निवासी पीड़ित महिला का कहना है कि रविवार की शाम चार बजे वह अपने घर में अकेली थी, तभी गांव का एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सतीश के खिलाफ धारा 452, 354, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कसाई मंडी निवासी दो पीड़ित महिलाओं के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में भी सुलगइयां एवं कलुवा निवासी कसाई मंडी के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।