फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पातालकोट के ठहराव तक होगा आंदोलन

पातालकोट के ठहराव तक होगा आंदोलन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित होने के बाद भी आंदोलन थमता नहीं दिख रहा है। युवा जाग्रति मंच द्वारा चलाये जा रहे अभियान में यह निर्णय लिया गया कि जब तक तालबेहट स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस का स्टापेज नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डीआरएम नवीन चोपड़ा ने अपने तालबेहट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आंदोलनकारियों से छत्तीसगढ़ व पातालकोट एक्सप्रेस के स्टापेज का वादा किया था। इसमें छत्तीसगढ़ के स्टापेज को तो मंजूरी मिल गई, लेकिन पातालकोट एक्सप्रेस का स्टापेज शुरू नहीं हो सका। इससे नाराज नगर वासियों की बैठक में पातालकोट एक्सप्रेस का स्टापेज न मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में 17 नवंबर को होने वाले आंदोलन में सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में राजेश त्रिपाठी, किशोरी शरण लिटौरिया, सौरभ त्रिपाठी, भानू गोस्वामी, नरेंद्र दीक्षित, रामगोपाल झा, देवेन्द्र तिवारी, बन्टी लिटौरिया, ,संदीप अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, विवेक शर्मा, राजेश शुक्ला, अमित बुंदेला, सुबोध दीक्षित, राकेश चौरसिया, गुड्डू त्रिपाठी, रंजीत साहू, दिनेश कुशवाहा, शिवम दुबे, रामकुमार साहू आदि उपस्थित थे। अंत में सुनील त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष अमित बुंदेला की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर हुई। बैठक में युवा जागृति मंच की पहल पर केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के अथक प्रयासों से नगर में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के हाल्ट मिलने पर खुशी का इजहार कर मिठाइयां बांटी। बैठक में सुरेन्द्र सिंह बुन्देला, विनोद अवस्थी, अहमद खान, शैलेष सिंह, रक्षपाल सिंह, भूपेन्द्र सूर्यवंशी, धर्मवीर सिंह, मोनू नामदेव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed