फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नेमवि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर छात्र सभा का कब्जा

नेमवि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर छात्र सभा का कब्जा

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र सभा के प्रत्याशी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार को 19 मतों से हराकर के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी ने उपाध्यक्ष पद पर बडे़ अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने पर दोनों दलों के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान छात्रों में जीत की खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह नौ बजे से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान धीमा रहा। जैसे ही ग्रामीण क्षेत्र से छात्र छात्राओं का पहुंचना प्रारंभ हुआ, वैसे ही मतदान में गति आ गई। शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि कम देखी गई। दोपहर दो बजे तक सिर्फ 53 प्रतिशत ही मतदान हो सका। 1103 में से मात्र 594 मतदाताओं ने ही वोट डाले। इसके बाद मतपेटियों को प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी जीएल शुक्ल व डिप्टी कलक्टर जीआर राठौर मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे मतपेटियों को खोला गया। मतगणना में समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कपिल तिवारी ने 253, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीत सिंह को 234 व एनएसयूआई के विष्णुशंकर निरंजन को मात्र 77 मत प्राप्त हुए। इस तरह कपिल तिवारी को 19 मतों से विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद को पडे़ मतों की गणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिवम साहू ने सर्वाधिक 326 मत प्राप्त किए, जबकि छात्र सभा के आकाश रजक 207 मत हासिल कर सके। शिवम को 119 मतों से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री रंजीत सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इसके अलावा उपमंत्री पद के प्रत्याशी शुभम की आयु कम होने की वजह से उनका पर्चा खारिज कर दिया गया था। प्राचार्य डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी डा. अवधेश अग्रवाल, डा. पंकज शर्मा, डा. अनिल सूर्यवंशी, डा. आशा साहू, डा. पुनीत बिसारिया, डा. हरीशचंद दीक्षित, डा. सुभाष जैन, डा. संजीव शर्मा, डा. सुधाकर उपाध्याय, डा. शशिकुमार सिंह, डा. सूबेदार सिंह, डा. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा. अरिमर्दन सिंह, डा. जगत कौशिक, डा. बलराम द्विवेदी, अंजली चौबे, इं.विपिन शुक्ला, डा.सत्यवीर सिंह, डा.एसपी सिंह, डा.राजीव निरंजन, डा.मधुकांत समाधिया, डा.दीपक पाठक, मुकेश पंथ, डा.रामकुमार रिछारिया, विशाल भारती, डा.राजेश तिवारी, अमित सोनी, डा.राजेश पांडे, दीपक यादव, कविता पैजवार, डा.रिचाराज सक्सेना, डा.रिचा साहनी, मधु जैन, ओपी चौधरी, निधि खरे, फहीम बख्श, प्रभात उपाध्याय, विवेक पाराशर, ध्रुव किलेदार आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मिलते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने न सिर्फ गुलाल अबीर उड़ाया बल्कि एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। निर्वाचित अध्यक्ष कपिल तिवारी के साथ जश्न मनाने वालों में छात्र सभा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, नगराध्यक्ष आशीष निहारिया, चुनाव प्रभारी दशरथ सिंह गौर हरिओम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास श्रोतिय, पूर्व नगराध्यक्ष अंसार मंसूरी, जुवेद मंसूरी, तनवीर अहमद, हबीब खान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार, राजू नामदेव, भानू मालवीय, महेंद्र यादव, समीर, आतिव, आशीष रिछारिया, दीपक राठौर, धर्मेंद्र राठौर, कल्लू चौरसिया, राजू ठाकुर, भूपेंद्र तिवारी, गौरव वाजपेई, अंशुल उपाध्याय, अनिल पाल, परशुराम, विजय राजा, दीपू, आशीष चौबे, सुक सहाब, पुष्पेंद्र पटेल, आशुतोष, गुलाम, पंकज यादव, बंटी राजा आदि शामिल रहे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निर्वाचित उपाध्यक्ष शिवम साहू के विजयी जुलूस में निर्विरोध चुने गए महामंत्री रंजीत सिंह अहिरवार, प्रांतीय सदस्य अभिषेक सविता, रोहित साहू, अमित पंथ, बसंत पाराशर, गिरीश चौबे, शशंाक श्रीवास्तव, राहुल खरे, सौरभ जैन, सचिन बजाज, लोकेश बाबू, यजुर्वेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चलती रही नोकझोंक
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हो या छात्र सभा, दोनो के कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव को गंभीरता से ले रहे थे। यही वजह रही कि मतदान के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होती रही। कभी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के वोट मांगने पर एतराज किया तो कभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को वाहन से ढोने पर ऐतराज जताया। यही नहीं, विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ताओं ने छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को धमकाने व उन्हें रोकने का भी आरोप लगाया। हालांकि परिणाम घोषित होने के साथ ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच दिख रहा तनाव शांत हो गया।



दीदी ध्यान रखना...
ललितपुर। चुनाव में जहां प्रतिष्ठा दांव पर लग जाए तो प्रत्याशी हर हथकंडे अपनाने लगता है। नेहरू महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ऐसा नजारा दिन भर दिखाई दिया। कालेज में अध्ययन के दौरान शिक्षकों के पैर छूने में शर्म महसूस करने वाले छात्र नेताओं ने छात्राओं के जमकर पैर छुए। दीदी अपने भैया का ध्यान रखना का जुमला सभी प्रत्याशियों के मुंह से दिन भर सुनायी दिया।



पढ़े लिखों ने लगाए अंगूठे
ललितपुर। छात्र संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के मतदान में बड़ी संख्या में अवैध मतपत्र देख सभी हैरान रह गए। अध्यक्ष पद पर डाले गए मतों में सर्वाधिक 77 मत अवैध पाए गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर 61 मत अवैध निकले। मतगणना कार्मिक उस समय चकित रह गए जब अनेक मतपत्रों पर अंगूठे लगे थे। पढ़े लिखे मतदाताओं की इस हरकत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed