फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   964 transformers damaged in a month

एक माह में खराब हुए 964 ट्रांसफार्मर

Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
964 transformers damaged in a month
ललितपुर। बिजली विभाग में ओवरलोड और बिजली चोरी के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। लेकिन इस बार तो एक महीने में ही कुल 964 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिनमें अकेले नलकूल संयोजन के ही लगभग 430 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इससे किसानों व आम लोगों के लिए बिजली आपूर्ति और सिंचाई की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में आमतौर पर हर महीने लगभग 50 से 60 ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं, जबकि गर्मियों के समय में इनकी संख्या डेढ़ सौ से दो सौ तक पहुंच जाती है। लेकिन इस बार रबी की फसल के दौरान अभी जब सिंचाई का सीजन शुरू ही हुआ है और किसानों को नलकूप से सिंचाई के लिए अधिक बिजली की आवश्यकता है। ऐसे में जनपद में ओवरलोड और बिजली चोरी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। इसके लिए जनपद में बीते एक महीने में दस केवी क्षमता के 31, 16 केवी क्षमता के नौ, 25 केवी क्षमता 430 और 63 केवी के 56 एवं सौ केवी क्षमता के आठ ट्रांसफार्मर विभिन्न जगहों पर खराब होकर विद्युत स्टोर मेें जमा कराए गए हैं। वहीं, नलकूप संयोजन वाले पीटी डब्ल्यू के 25 केवी क्षमता वाले 430 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इस प्रकार पूरे जिले में एक महीने में कुुल 964 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। एक ट्रांसफार्मर को सुधरवाने में कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपये पड़ती है। ऐसे में जिससे विभाग को एक महीने में ही करोड़ों का नुकसान होने का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed