{"_id":"5ccb542ebdec220700632c16","slug":"91556829230-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखे गेहूं खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखे गेहूं खरीद केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद केंद्र देखे
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारदाना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम सबसे पहले दैलवारा एसएसएस- सिलगन पहुंचे। उन्होंने पाया कि केन्द्र पर टोकन रजिस्टर सही ढंग से नहीं बनाया गया। कृषक मेहर सिंह उदयपुरा तथा देवेन्द्र सिंह राख पंचमपुर से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें छह दिन से भुगतान नहीं हुआ है। लक्ष्मीनाराण ने बताया कि बीस दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन कराया था, आज नंबर आया है।
केन्द्र प्रभारी को नियमानुसार खरीद करने को कहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी/मैनेजर पीसीएफ से कहा कि केन्द्र का निरीक्षण कर अभिलेखों को तैयार कराएं। इसके बाद दैलवारा- रसोई का निरीक्षण किया। किसान जगभान तथा भैयालाल ने बताया कि उनका गेहूं खरीदा जा रहा है, उन्हें कोई शिकायत नहीं है। सिरसी केन्द्र पर गेहूं उठान नहीं हुआ था। केन्द्र प्रभारी रामजीवन ने केन्द्र की लिमिट(क्रय सीमा) बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। इसी प्रकार जखौरा गेहूं क्रय केन्द्र पर खरीद रजिस्टर देखा। जखौरा खिरिया का क्रय केंद्र बंद पाया गया। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि केन्द्र पर पांच लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी, जिसका भुगतान कृषकों को किया जा चुका है, धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद बंद है। केन्द्र प्रभारी से कहा गया कि किसानों से खरीद प्रारंभ करें तथा धनराशि प्राप्त होने पर उनका भुगतान सुनिश्चित करें। लागौन केन्द्र पर 298 बोरे उपलब्ध थे। मिनौरा केन्द्र पर अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। केन्द्र प्रभारी द्वारा सूचना नहीं दे सके। बताया गया कि बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद नहीं कर रहे हैं। प्रबंधक पीसीएफ को बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।