{"_id":"5c76ef7dbdec2259e364f8dc","slug":"91551298429-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन आज
ललितपुर। जन स्वास्थ्य संघर्ष समिति की बैठक में चिकित्सा सुविधा में विस्तार की मांग को लेकर 28 फरवरी को सुबह 10 बजे घंटाघर प्रांगण में होने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन महीनों से धूल फांक रही हैं, जिसे अस्पताल प्रबंधन अब तक चालू नहीं करा सका है, जिससे मरीजों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।
मोहम्मद आसिफ ने कहा कि जिला चिकित्सालय में तत्काल हृदय रोग के प्राथमिक उपचार के साथ कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जाए। बहादुर सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा अब तक चालू नहीं हो पाई है, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है। नवनीत किलेदार का कहना है कि जिला चिकित्सालय में वेंटीलेटर को चालू किया जाए। उवेश खान ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में फेको मशीन शोपीस बनकर रह गई है। यही हालत सीटी स्केन, डिजिटल एक्सरे मशीन की है। उन्होंने इन्हें चालू करने की मांग की है। अन्य वक्ताओं ने जिला महिला चिकित्सालय में व्याप्त असुविधाओं को दूर करने एवं जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर समिति के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।