Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence Carelessness in an emergency applying a bandage in the dark

अनदेखी: इमरजेंसी में लापरवाही: अंधेरे में पट्टी बांधी

Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Negligence Carelessness in an emergency applying a bandage in the dark
टॉर्च की रोशनी में पट्टी करता कर्मचारी। संवाद
- बिजली गुल होते ही परिसर में छा जाता है अंधेरा
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नहीं है एक्स-रे जांच की सुविधा

फोटो- 14, 15, 16
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। यहां तक कि परिसर में बिजली गुल होने पर जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा भी सीमित है। रविवार को देर तक बिजली न आने पर टॉर्च की रोशनी में पट्टी बांधनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अब तक एक्सरे जांच की सुविधा नहीं है। ओपीडी समय बंद होने के बाद हड्डी के फ्रैक्चर या अन्य समस्याओं की जांच नहीं हो पाती। मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।
इमरजेंसी कॉलेज प्रशासन ने विशेषज्ञों की सूची तो लगाई है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वे मरीजों को देखने नहीं आते हैं। ऐसे में सामान्य चिकित्सक ही मरीजों को उपचार देकर अगले दिन ओपीडी में आने की सलाह देते हैं या रेफर कर देते हैं। मेडिकल कॉलेज को बने दो वर्ष से अधिक हो गए हैं, पर इमरजेंसी सेवाएं अब तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण मानक अनुरूप भवन भी नहीं मिल सका है। इमरजेंसी में मरीजों के लिए बेड की भारी कमी बनी हुई है। स्टाफ कक्ष के पास केवल छह बेड की सुविधा है। वहीं महिला और पुरुष वार्ड में चार-चार बेड की सुविधा दी गई है। अधिक मरीज आने पर उपचार के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं होते हैं। किसी भी कक्ष में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मुख्यालय होने के बावजूद जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि इस स्थिति पर मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को गुमराह करने के मामले
मेडिकल कॉलेज में कई बार उपचार की जगह मरीजों को गुमराह किया जा रहा है। रविवार को ब्लॉक बार के ग्राम हीरापुर निवासी एक महिला प्रसव के बाद संक्रमण से परेशान होकर उपचार के लिए आई। उसे पहले महिला अस्पताल इमरजेंसी से पुरुष अस्पताल इमरजेंसी भेजा गया। वहां चिकित्सक ने जानकारी के बाद बाहर की दवाएं लिखीं, जिससे आराम नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि उसे भर्ती या उपचार नहीं दिया गया। सूचना पर सीएमएस ने महिला अस्पताल में उसका उपचार सुनिश्चित कराया।
---
इमरजेंसी का विस्तार किया जाना है। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। जल्द ही सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed