फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिविल लाइन वार्ड में ही गंदगी से बजबजा रही नालियां

सिविल लाइन वार्ड में ही गंदगी से बजबजा रही नालियां

Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन वार्ड में ही गंदगी से बजबजा रही नालियां
सिविल लाइन वार्ड में ही गंदगी से बजबजा रही नालियां
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सिविल लाइन वार्ड में पसरी गंदगी व बजबजा रही नालियों को देखकर इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि महीनों से नालियों की गंदगी साफ नहीं हुई है।
नगर पालिका परिषद ने शहर को 26 वार्डों में विभाजित किया है, इसमें से सिविल लाइन प्रथम वार्ड नंबर नौ, सिविल लाइन तृतीय वार्ड वार्ड नंबर 11, सिविल लाइन द्वितीय वार्ड नंबर 17 बनाए गए हैं। इन वार्डों में जगह-जगह गंदगी देखी जा सकती है। अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास नाली में गंदगी फैली है। इससे चंद कदम की दूरी पर सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. अमित चतुर्वेदी का आवास है, इसके समीप नाली का गंदा पानी यूं फैल रहा है। सिविल लाइन नौ में मेरिज गार्डन से लेकर कला भवन के आसपास की नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। वहीं, आईटीआई के पास से निकली नाली में ऊंची-ऊंची घास उग आई है। वहीं, वार्ड नंबर एक में रेलवे पुल के पास नाली का गंदा पानी जमा है तो नाली की पुलियां महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुरानी तहसील के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की अब तक सफाई नहीं हो सकी है। कमोवेश यही स्थिति नझाई बाजार की है। यहां भी नालियों की सफाई ठीक से नहीं की जा रही है। हालांकि, सफाई कर्मी मुख्य सड़कों को साफ-सुथरा रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। जल संस्थान ने तो हद ही कर दी है, उन्होंने बीच सड़क पर पानी का टैंकर यूं ही छोड़ दिया है। इसी तरह एक और टैंकर सिद्दन मंदिर के पास रखा हुआ है। दोनों ही टैंकरों को उठाया नहीं जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन


स्वच्छता ही सेवा
इस समय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम संचालित हो रहा है। बीते दिनों डीएम मानवेंद्र सिंह ने बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया था। वहीं, एनसीसी कैडिटों ने महापुरुषों की मूर्ति को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई में कसर नहीं छोड़ी जाएगी
संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सिविल लाइन में नालियों की सफाई नहीं होने की बात है तो यहां भी सफाई करवाई जाएगी।
डा. हुसैन खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

चलाया जा रहा फागिंग अभियान
मच्छरों की रोकथाम के लिए वार्डवार फागिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसका कार्यक्रम पहले ही बना लिया गया था। फागिंग की पुष्टि के लिए सभासदों से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
.....
फोटो 6
कैप्सन-गनेश
कभी नहीं होती नालियों की सफाई
आईटीआई के आसपास वाले एरिया में नालियों की सफाई कभी नहीं देखी। इसका प्रमाण नालियों की उग आई घास है। जिन नालियों की सफाई नहीं हुई है, वह मुुख्य सड़क से लगी हुई हैं।

गनेश
स्थानीय नागरिक
.....
फोटो 7
कैप्सन-रानू
बारिश के पहले हुई थी सफाई
आईटीआई के मुख्य गेट से होकर निकली नाली की सफाई बारिश के पहले हुई थी। इसे आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने साफ किया था। जल संस्थान के टैंकर भगवान भरोसे बीच सड़क पर छोड़ दिए गए हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहा है।
रानू
दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed