{"_id":"5b12f6dd4f1c1bf86e8b6003","slug":"91527969501-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेंडर रेशियों को पूरा करने के लिए महिला पंजीकरण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेंडर रेशियों को पूरा करने के लिए महिला पंजीकरण पर दिया जोर
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेंडर रेशियो को पूरा करने के लिए महिला पंजीकरण पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का गहन प्रकृति का संक्षिप्त पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के समायोजन/सम्भाजन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जेंडर रेशियों के तहत 1000 पुरुष पर 905 महिलाओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे।
एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 30 जून तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाएंगे। इस दौरान अर्ह 18 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित कराये जाने के लिए प्रारूप-6 भरवाएंगे। वहीं, मतदाता सूचियों में दर्ज मृतक/डुप्लीकेट/ शिफ्टेड ( स्थायी तौर पर वाहर निवास करने वाले) मतदाताओं के नाम पृथक कराने के लिए प्रारूप-7 भरवाया जाएगा। मतदाता सूचियों में किसी भी प्रविष्टियों को शुद्ध कराने एवं अवशेष/डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र बनवाने के लिए (निर्धारित शुल्क रूपया-25.00 जमा करवाते हुए) प्रारूप-8 भरवाने एवं मतदाता सूचियों में एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदेय स्थल परिवर्तन कराने हेतु प्रारूप-8क भरवाकर अधिक से अधिक जमा करवाने हेतु एवं जेंडर रेशियों के तहत 1000 पुरुष पर 905 महिलाओं का पंजीकरण कराये जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने 1300 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का समायोजन/सम्भाजन एवं 0 से 600 तक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का समायोजन किये जाने के लिए निर्देश दिए हैं। विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा जीर्णशीर्ण भवनों एवं अधिक दूरी के मतदेय स्थलों का सत्यापन उपरात परिवर्तन किये जाने का सुझाव प्रस्तुत किया गया। कामरेड जिनेन्द्र जैन जिला मंत्री मार्क्स वादी कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा गत पुनरीक्षणें के दौरान बनवाये गये मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने का सुझाव रखा। बैठक में समस्त पदाधिकारियों द्वारा दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले एवं 300 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों को समायोजित नही करने का सुझाव दिया गया। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एडवोकेट, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला मंत्री जमील अहमद, माकपा जिला मंत्री कामरेड जिनेन्द्र जैन, बसपा जिला मंत्री मास्टर मलखान सिंह, सपा महामंत्री गिरधारी लाल यादव, कांग्रेस सोशल मीडिया अजय कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, महरौनी एसडीएम धीरेंद्र प्रताप, एसडीएम मड़ावरा विधेश, एसडीएम तालबेहट पदमसिंह, तहसीलदार तालबेहट सुशील कुमार दुबे, तहसीलदार मड़ावरा हेमन्त चौधरी, तहसीलदार महरौनी गुलाबसिंह तहसीलदार, तहसील सदर राजेन्द्र बहादुर सिंह, तहसीलदार पाली मनोजकुमार सरोज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, प्रभाकर वर्मा, जावेद खान आदि उपस्थित रहे।