फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रहना है निरोग, तो हर रोज करना होगा योग

रहना है निरोग, तो हर रोज करना होगा योग

Sat, 05 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रहना है निरोग, तो हर रोज करना होगा योग
रहना है निरोग, तो हर रोज करना होगा योग
विज्ञापन

सात दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर के कंपनी बाग में पतंजलि योग महिला समिति द्वारा सात दिवसीय नि:शुल्क योग आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा था, जिसका समापन हो गया है। इस सात दिवसीय योग शिविर के आयोजित समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ऊषा जायसवाल, जागरूकता अभियान संयोजक अर्चना अग्रवाल और शिक्षिका रिचा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस दौरान योग कक्षा में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए ऊषा जायसवाल ने कहा कि हमें योग के लिए अनवरत रूप से करते रहना चाहिए। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां भी दूर होती हैं। इसलिए योग को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। शिक्षिका रिचा अग्रवाल ने कहा कि इस व्यस्थ व प्रदूषण युक्त जीवन में योग ही ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपने आप को स्वस्थ व निरोग रख सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि मोटे या बीमार लोग ही योग करें, बल्कि सभी को योग करना चाहिए। अपने विद्यालय में बच्चों को भी योग शिक्षा दिलाऊंगी। ललितपुर जागरूकता अभियान की संयोजक अर्चना ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें योग के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छ व साफ सुथरी जगह होगी तो योग करने में हमारा मन भी लगेगा। निरोग रहने के लिए योग करना बहुत ही आवश्यक है। इसी क्रम में पतंजलि जिला महिला प्रभारी व जागृति फाउंडेशन ललितपुर की अध्यक्ष प्रीति जैन ने योग शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर में मोटापा, एक्यूप्रेशर, डायविटीज, थॉयराइड जैसी वर्तमान में लोगों को हो रही बीमारियों को लेकर यह शिविर लगाया गया और इन बीमारियों को दूर करने के लिए आवश्यक योग ही है। योग के द्वारा इन बीमारियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों को योग की शिक्षा देने के लिए संस्था द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में भी योग शिविर की शुरुआत की जाएंगी। हमें स्वस्थ रहना है तो योग करना होगा। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं के रूप में शिक्षक पुष्पेंद्र जैन, मुक्ति संस्था के सचिव कन्हैया लाल नामदेव, योग प्रशिक्षक फूलचंद्र योगी आदि ने भी अपने संबोधन में योग के महत्व व आवश्यकता के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति की सदस्यों कल्पना समैया, चेतन गुप्ता, मनविंदर कौर, सुषमा सराफ, ऋचा पुरोहित, ब्रजेश राजपूत का विशेष सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed