{"_id":"5ab9556c4f1c1ba4238b785e","slug":"91522095468-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन व विभाग लगातार कर रहा अंदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन व विभाग लगातार कर रहा अंदेखी
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन व विभाग लगातार कर रहा अनदेखी
पदावनत के खिलाफ शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विगत रोज 114 शिक्षकों के किए गए पदावनत की कार्रवाई के खिलाफ बीएसए कार्यालय के बाहर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी है। वह कार्रवाई को निरस्त कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
सोमवार को एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई को जातीय उत्पीड़न बताया। वक्ताओं ने पुरजोर तरीके से कहा कि शासनादेश संख्या 22/43/82 का 2002 कर्मिक अनुभाग-2 लखनऊ दिनांक तीन जुलाई 2002 को जारी हुआ है, उसमें कहा गया है कि आरक्षण वर्गों की सीधी भर्ती में रिक्त बैकलाग को भरने के लिए पदोन्नति की कार्रवाई उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम 1994 की धारा (3)2 के अंतर्गत की गई है, जो अनडिसटर्ब है। ऐसी स्थिति में बीएसए द्वारा जो पदावनत किए गए हैं, वह पूरी तरह गलत है। वहीं वक्ताओं ने इस कार्रवाई को द्वेष भावनावश बताया है। शिक्षकों द्वारा विगत दिनों से हर रोज धरना-प्रदर्शन व विरोध-प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन प्रशासन व अधिकारियों द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। इस दौरान मुख्य रुप से मंडल उपाध्यक्ष ध्यानचंद्र, बिहारी लाल, श्याम बिहारी, संजीव सिद्धार्थ, महेंद्र पंथ, अजमक खान, हाकिम सिंह, ज्योति साध, क्रांति कुमारी, भारती देवी पंथ, विनीता रजक, कुसुमलता, गीता, सुशील रजक, हरीराम उपस्थित रहे।