{"_id":"5973aef44f1c1b94518b459d","slug":"91500753652-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने कस्बा बार में किया वृक्षारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने कस्बा बार में किया वृक्षारोपण
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक ने कस्बा बार में किया पौधरोपण
पुलवारा (ललितपुर)। भाजपा द्वारा देश को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कस्बा बार में पौधरोपण कर धरा को हरित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम भैलोनी सूवा और तुर्का में भी पौधरोपण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने कस्बा बार में कान्हा दूध डेयरी का उद्घाटन किया।
इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि आज हरे पेड़ों के कटान से धरती की हरियाली नष्ट होती जा रही है। यही हरे पेड़ हमें जीवन दायनी शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। हमारा उत्तरदायित्व है कि सब धरती माँ का पौधरोपण कर शृंगार करें। इस मौके पर पूर्व सदर विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि लोग विकास की दौड़ में पृथ्वी को कंक्रीट, पत्थर एवं बजरी से लादकर हरियाली नष्ट करते जा रहे है। इस मौके पर हरपाल सिंह सिसौदिया, सुभाष चंद्र जैन, डॉ. ध्रुव कुमार, रमसू मेट उपस्थित रहे।