फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मशीनरी पुरानी, कैसे चले बिजली व्यवस्था

मशीनरी पुरानी, कैसे चले बिजली व्यवस्था

Sat, 08 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
मशीनरी पुरानी, कैसे चले बिजली व्यवस्था
मशीनरी पुरानी, कैसे चले बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

मीटर विभाग ने ब्रेकर बदलने को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के अधिकांश विद्युत सब स्टेशनों पर ब्रेकरों की स्थिति काफी खराब है। मियाद निकलने के बाद भी लगातार उपयोग में लाए जा रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे घटित होते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला पाली विद्युत सब स्टेशन का सामने आया है, इसमें मीटर विभाग ने ब्रेकर बदलने के लिए एसडीओ को अवगत कराया है, ताकि हादसों से बचा जा सके।

जनपद में वर्तमान में 13 विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। अधिकांश पुराने विद्युत सब स्टेशनों पर स्थापित विद्युत ढांचा भी काफी पुराना और जर्जर अवस्था में हो चुका है, जिससे आए दिन घटनाएं घटित होती रहती हैं। कई विद्युत सब स्टेशनों पर अब भी पुरानी प्रणाली की ब्रेकर मशीनों से आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। जबकि, बहुत से सब स्टेशनों पर मशीनें तो नई प्रणाली की लगाई गई हैं, लेकिन उनकी भी ट्रिपिंग की मियाद खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें नहीं बदला जा सका है। इसके चलते मशीनों में फाल्ट से समय से ट्रिप नहीं करती है और हाइटेंशन फाल्ट पर कई पर ऐसी स्थिति में मशीनों में ब्लास्ट तक हो जाता है। इससे सब स्टेशनों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर पुरानी प्रणाली की मशीनों को नहीं बदलने से यहां कई बार मशीनों में ब्लास्ट हो चुका है और कई कर्मचारी व अधिकारी तक इसमें झुलस चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी विभाग द्वारा इस पुरानी प्रणाली के मशीनरी ढांचे को बदलने को कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ऐसा ही एक मामला पाली विद्युत सब स्टेशन में स्थापित ब्रेकरों के खराब होने का सामने आया है। इसमें मीटर विभाग के सहायक अभियंता सौरभ निगम को उपखंड अधिकारी द्वितीय सौरभ पटैरिया को एक पत्र लिखकर खराब ब्रेकरों की स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि 33 केवी पाली विद्युत सब स्टेशन में स्थापित 11 केेेवी के ब्रेकर काफी जर्जर हालत में हैं। सभी ब्रेकरों में मैकेनिकल हार्डनेस समस्याएं अत्याधिक हैं। इनकी रिले भी खराब हो चुकी हैं और नए रिले स्टोर में उपलब्ध नहीं हैं। सभी ब्रेकरों में नंबर ऑफ हो चुके हैं यानि ब्रेकरों की ट्रिपिंग निर्धारित संख्या से काफी अधिक हो चुकी है, जिससे ब्रेकरों की ट्रिपिंग कराना संभव नहीं है। ऐसे में शीघ्र ही ब्रेकरों को शीघ्र ही बदलवाया जाए, ताकि कोई भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed