फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दैलवारा में पड़े गिरने से बाइक सवार एक की मौत्, दो घायल

दैलवारा में पड़े गिरने से बाइक सवार एक की मौत्, दो घायल

Sat, 04 May 2019 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
दैलवारा में पड़े गिरने से बाइक सवार एक की मौत्, दो घायल
आंधी के साथ बारिश, पेड़ गिरने से एक की मौत
विज्ञापन


ललितपुर/ दैलवारा/ तालबेहट/। शुक्रवार को ओडीसा में आए फैनी तूफान का असर ललितपुर जिले में भी देखने को मिला। शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और बादल छा गए। सात बजे तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। वहीं, ग्राम दैलवारा में रेलवे स्टेशन मार्ग पर तेज हवा के दौरान एक पेड़ गिर जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, उसके साथ बैठे दो लोग घायल हो गए। शहर की बिजली भी गुल हो गई।
दैलवारा संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन मार्ग तिराहे से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे, एक पेड़ बाइक सवारों पर जा गिरा, जिससे ग्राम सीरोन खुर्द निवासी मोहन लोधी (50) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए हैं। तीनों ललितपुर से वापस अपने गांव सीरोन जा रहे थे कि अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण तेज हवाएं चलने से पेड़ गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

उधर, तालबेहट में भी तेज हवाएं चलने से मौसम बिगड़ गया। फैनी तूफान का असर नगर एवं क्षेत्र में दिखाई दिया। तेज हवाओं के चलते नगर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शुक्रवार को दोपहर में मौसम काफी गर्म था। शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवाएं चलने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते आसमान में काले बादल आ गए। देखते ही देखते अचानक पानी बरसने लगा। धूल भरी आंधी चलने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह शहर में वर्णी चौराहा के पास एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। गनीमत रही कि उस समय कोई सड़क पर नहीं था, अन्यथा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी पर बिजली विभाग सतर्क
ललितपुर। मौसम विभाग द्वारा आंधी तूफान के लिए चेतावनी जारी करने के बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने सभी विद्युत अधिकारियों को सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विद्युत खंभों व तारों के नीचे से लोगों को दूर रहने और सतर्कता बरतते हुए खंभों व तारों के टूटने पर बिजली आपूर्ति बंद करने को कहा है। आंधी रुकने पर पेट्रोलिंग कर बिजली सही करने, कहीं भी तार टूटने या खंभा टूटने की जानकारी मिलने पर विद्युत अवर अभियंताओं के मोबाइल नंबरों पर देने को कहा है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार कटियार और आकाश सचान ने मौसम के अनुसार बिजली संचालन को सुचारु रखने के लिए टीमों का गठन किया है, ताकि कहीं भी फाल्ट होने, ट्रांसफार्मर खराब होने या तार टूटने पर पेट्रोलिंग कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सके। देर शाम जिला में कई जगह बारिश और तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके चलते विद्युत विभाग द्वारा कई फीडरों की बिजली एहतियात के तौर पर कुछ समय के बंद कर दी गई। तेज हवा के कारण कई जगह तेज गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश होने के साथ ही पेड़ गिरने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed