फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अतिक्रमण की चपेट में विवेकानंद पार्क

अतिक्रमण की चपेट में विवेकानंद पार्क

Sun, 13 Jan 2019 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की चपेट में विवेकानंद पार्क
अतिक्रमण की चपेट में विवेकानंद पार्क
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती होने के बाद भी पार्क के आसपास से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इस पार्क के मुख्य गेट के बगल में ही सब्जी की दुकान लगाई जाती हैं। इसके कारण पार्क दूर से नजर नहीं आता है। यही वजह है कि पार्क में विवेकानंद के जन्म दिवस पर रौनक नजर आती है।

स्वामी विवेकानंद ने देश की संस्कृति से समूचे विश्व को परिचित कराया है लेकिन आज उनके नाम से बना पार्क बदहाली के आंसू बहा रहा है। इसके मुख्य गेट पर सब्जी की दुकानें लगती हैं। यही नहीं, आसपास के दुकानदार अन्य सामान भी गेट के समक्ष रख देते हैं। अतिक्रमण का यह हाल है कि पार्क दूर से नजर नहीं आता है। गत दिवस नगर पालिका परिषद के ईओ मधुसूदन जायसवाल दलबल के साथ पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चला रहे थे। इस दौरान वह नझाई बाजार में गुमनामी में छिपे स्वामी विवेकानंद पार्क को देखकर हैरत में पड़ गए। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश दिए। सब्जी के दुकानदारों को ईओ के निर्देशों को हवा में उड़ा दिया। आज जब अमर उजाला की टीम इसकी वास्तविकता जानने पहुंची तो पार्क का गेट खुला था। पार्क के एक कोने में हैंडपंप का पानी फैल रहा था। प्रतिमा पर फूल मालाएं लदी थी। मुख्य गेट पर रोजाना की तरह सब्जी की दुकानें लगी थी। किसी ने उन्हें आज रोकाटोका भी नहीं। महत्वपूर्ण बात यह रही कि विवेकानंद को मानने वाले पार्क में आए और फूल माला चढ़ाकर निकल गए, यह चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


पार्क के आसपास का अतिक्रमण हटवाते हुए उसके आसपास सफाई पर ध्यान दिया जाएगा।
मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed