{"_id":"5bcb907cbdec226959416008","slug":"81540067452-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: फायर बिग्रेड की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: फायर बिग्रेड की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम: फायर बिग्रेड की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी
ग्रामीणों ने बंधक बनाकर कर्मचारियों से की मारपीट
तीन नामजद व 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मसौराकलां गांव में गाय को बचाने के प्रयास से फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मकान के बाहर बने टपरे में घुस गई, दुर्घटना में दो लोग चुटहिल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल कर्मचारियों को करीब आधा घंटा तक बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया तथा कर्मचारियों को कब्जे से मुक्त करवाया। वाहन सुबह पांच बजे मड़ावरा के एक गांव में लगी आग को बुझाकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने तीन नामजद के अलावा 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार की सुबह दो बजे सूचना मिली कि मड़ावरा थाना क्षेत्र के बम्हौरीकलां गांव में आगजनी की घटना हो गई है। इसके लिए फायर विभाग की टीम से विजय कुमार, अमोल सिंह, प्रहलाद सिंह, जयकरन सिंह व मदनपाल वर्मा, मानसिंह मौके लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ रवाना हो गए। घटना स्थल पर आग बुझाने के बाद कर्मचारी वाहन से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह मसौराकलां गांव ही पहुंचे ही थे कि सड़क पर खड़ी गायों को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और श्याम लाल पंथ के मकान के बाहर बने टपरे में टकरा गया। इससे टपरा गिर गया और उसके अंदर सो रहे करन पुत्र श्यामलाल और उसकी पत्नी मालती चुटहिल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी।
कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी के टकराते ही वह किसी प्रकार निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई लोग एकत्र होकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी नीरज पुत्र पूरन, करन पुत्र श्यामलाल और श्यामलाल ने कर्मचारियों को घसीटके हुए एक कमरे में बंद कर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बंधक बनाकर फायर बिग्रेड के वाहन में भी तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी प्रकार बंधक बने कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी व सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और बंधक बने फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को मुक्त करवाया व उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने फायर बिग्रेड के चालक प्रहलाद सिंह की तहरीर पर आरोपी नीरज, करन और श्यामलाल समेत 50 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।