{"_id":"5b6604e64f1c1b54208b6fcd","slug":"81533412582-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर में अर्चना और सीनियर में सोनम दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर में अर्चना और सीनियर में सोनम दौड़ी सबसे तेज
Updated Sun, 05 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर में अर्चना और सीनियर में सोनम दौड़ी सबसे तेज
जीजीआईसी में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आठ अगस्त से माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो रहा है। जनपद स्तर पर आयोजित होने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर में आयोजित विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर के मुख्य आतिथ्य और प्रधानाचार्या पूनम मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनम राजपूत प्रथम, सुनीता रैकवार द्वितीय व रिनू रैकवार तृतीय स्थान पर आईं। जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में अर्चना राजपूत प्रथम, रामसकी अहिरवारी द्वितीय व निशा राजपूत तृतीय आई और सब जूनियर वर्ग में महक ग्वाला प्रथम, अंजली रजक द्वितीय और मुस्कान रैकवार तृतीय आई। जेबलिंग में अनुराधा यादव प्रथम व अंजली राजा द्वितीय आई। गोला फेंक में सुनीता प्रथम, हलीमन व पूजा कुशवाहा द्वितीय और सुरभि जैन तृतीय आई। हेमर फेंक में हलीमन प्रथम, सुनीता द्वितीय व पूजा कुशवाहा तृतीय स्थान पर आई। बोक रेसर में पूजा रजक प्रथम व खुशबू द्वितीय आई। भाला फेंक में अंजली राजा प्रथम व सना खांन द्वितीय आई। डिक्सक थ्रो में सुनीता रैकवार प्रथम, चंद्रवति अहिरवार द्वितीय रामसकी अहिरवार व उर्मिला अहिरवार तृतीय स्थान पर आई। अब्वल रहीं इन छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।