{"_id":"5ac532294f1c1bcf618b57a2","slug":"81522872873-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 जोड़ों ने कहा कुबूल, कुबूल, कुबूल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 जोड़ों ने कहा कुबूल, कुबूल, कुबूल...
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
54 जोड़ों ने कहा कुबूल, कुबूल
ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह उर्स मेले में जहां चार दिन तक मेला और कव्वालियों का दौर चलता रहा, वहीं आखिरी दिन इज्तिमाई शादियों में 54 मुस्लिम जोड़ों के निकाह हुए। हजरत बाबा सदनशाह के दरबार में शहर पेश इमाम के अलावा अन्य इमामों ने सभी जोड़ों का निकाह करवाया।
हजरत बाबा सदनशाह के सौवें उर्स के आयोजन के पांचवें दिन बुधवार को दरगाह परिसर में इज्तिमाई शादियों के लिए पंजीकृत जोड़े अपने रिश्तेदारों के साथ उपस्थित हुए। इज्तिमाई शादी के आयोजन में 54 जोड़ों का शरीअत के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया। पहले दोनों पक्षों की रजामंदी के लिए काजियों ने निकाह में जोड़ों से कबूलनामा करवाया। इसमें जैसे ही वधु पक्ष की ओर से कुबूल की आवाज सुनाई दी और मेहर तय होने के साथ विवाह की अन्य परंपरागत तैयारियां शुरु हो गईं। दरगाह परिसर में नए जोड़ों व उनके नए जीवन को खुशामदीद कहने आए रिश्तेदारों का मजमा लगा रहा। इज्तिमाई शादियां सादगी से मनाने के लिए उर्स कमेटी ने पहले ही हिदायत दे रखी थी, लेकिन इन महत्वपूर्ण क्षणों को रिश्तेदार तथा उनके दोस्त यादगार बनाने के लिए धूमधड़ाके के साथ दरगाह परिसर में पहुंचे। इसके बाद शादियों की रश्में शुरू हुईं।
नये जीवन की शुरुआत करने वाले जोड़ों को गृहस्थी में काम आने वाले सामान की नुमाइश कमेटी द्वारा परिसर में लगाई गई। निकाह संपन्न होने के साथ ही जोड़ों को कुरआन शरीफ, अलमारी, पायल, बिछूड़ी के अलावा अन्य सामान भेंट किया गया। उक्त जोड़े नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों समेत टीकमगढ़, झांसी, जालौन, भोपाल, सागर, दमोह, मुंगावली, राहतगढ़ , शिवपुरी, बीना जिलों से आए थे। उन्होंने बाबा सदनशाह की पवित्र दरगाह पर माथा टेककर अपने दांपत्य जीवन को कुशल व सानंद संचालित रखने के लिए दुआएं मांगी। नव दंपत्तियों को आशीष व शुभकामनाएं देने के लिए उर्स कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नेता व समाजसेवी पहुंचे। संचालन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अजीज कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक सुजान सिंह बुंदेला, अंजुमन सदर असलम कुरैशी, सदर उर्स कमेटी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, जिला जज शिशिरकांत चौबे, पूर्व नपा अध्यक्ष डा.सतीश कुमार सुड़ेले, जनरल सेक्रेटरी हाजी साबिर अली, जनरल सेक्रेटरी अजीज कुरैशी, जनरल सेक्रेटरी जिला मुस्लिम एसोसिएशन हमीद मंसूरी, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, कमरुद्दीन कप्तान, रमजानी दादा, नायब सदर अबरार अली, मीडिया प्रभारी मोहमद नसीम व रिजवान उज्जमा, मनीष अहमद कादरी, जहीर रानू पार्षद, असलम चच्चा, हाजी अनीस खां, हाजी सत्तार खां, हाजी अतीक अहमद, शाकिर अली, समीर चौबे, शरद चौबे, आसिफ कुरैशी, सरफराज मेंबर, रज्जब अली शाह, सुबहार भाई मुबई, नसीब खां, इदशाद बेग, मुहम्मद अनवर, आरिफ बेग, मुश्ताक खां, आशिक अली मन्नू, नसीर ठेकेदार, शकील मास्टर, जाहिद खान, हबीब पठान, मुश्ताक खान, हाजी इरशाद, आडीटर मुरारी लाल खटीक, अतर खां, समद घड़ी साज, मुहम्मद जमील, सहादत अली, नवाब बख्श, मुस्तफा खां पार्षद मौजूद रहे।