{"_id":"59c805d14f1c1b29688b6418","slug":"81506280913-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़ा पांच फुट लंबा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने पकड़ा पांच फुट लंबा मगरमच्छ
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने पकड़ा पांच फुट लंबा मगरमच्छ
बांसी ( ललितपुर )। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा के मजरा चैनवारा में प्राथमिक विद्यालय के पीछे मुहारा माइनर की गूल के पास रविवार को सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा गया। इस सूचना को पाकर गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस चौकी बांसी को दी। वन विभाग के अफसरों ने इसे पकड़कर माताटीला बांध में छोड़ दिया है। जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सुबह करीब सात बजे पुलिस व वन विभाग के अफसरों को ग्राम मुहारा के मजरा चैनवारा में मगरमच्छ होने की सूचना मिली। इस पर दोनों ही विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। समूचे गांव में मगरमच्छ पकड़ने को आए दल की सूचना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वन विभाग की टीम को मगरमच्छ पकड़ने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। मगरमच्छ की लंबाई करीब पांच फुट बताई जा रही है। जिसे वन कर्मी बृजेंद्र शर्मा, काशीराम रोहित ने माताटीला बांध में छोड़ दिया। मगरमच्छ पकड़ने वाले दल में बांसी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार, हेडकांस्टेबल राजेंद्र कुमार, रामप्रकाश, वन दरोगा नरेश विदुआ, किशन कुशवाहा, बाबूलाल, ग्राम प्रधान नत्थू कुशवाहा, फूल सिंह, अमर सिंह यादव, शिवपाल यादव शामिल रहे। वन दरोगा नरेश विदुआ का कहना है कि हो सकता है मगरमच्छ मुहारा माइनर से होकर खेत में पहुंचा हो। सही समय पर सूचना मिल गई वरना किसी को भी वह नुकसान पहुंचा सकता था।