{"_id":"5978f6cf4f1c1b91598b46ae","slug":"81501099727-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में खोया सम्मान नहीं मिला वापस तो सामूहित रुप से अपनाएगें मुस्लिम धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में खोया सम्मान नहीं मिला वापस तो सामूहित रुप से अपनाएगें मुस्लिम धर्म
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मित्रों ने किया प्रदर्शन, रैली निकाली
ललितपुर। बीते रोज सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है, इससे शिक्षामित्रों में रोष है। इस संबंध में बुधवार को संयुक्त शिक्षामित्र एसोसिएशन के तत्वाधान में कंपनी बाग में संयुक्त रुप से धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कंपनी बाग से घंटाघर, पानी की टंकी व बीएसए कार्यालय होते हुए सदनशाह चौराह व कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने शिक्षामित्रों के समायोजन के मामले में राहत देने की मांग की है। संगठन ने संयुक्त रुप से फैसला लिया कि बृहस्पतिवार को वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे ओर राहत नहीं मिलने तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। गौरतबल है कि जनपद में कुल 1,700 से अधिक शिक्षामित्र हैं, इनमें से लगभग 1,200 शिक्षामित्रों को पूर्व में समायोजन हो चुका था, जिसको रद कर दिया गया है। इस दौरान मुख्य रुप से भगवत सिंह वैस, मनोहर सिंह बुंदेला, बृजेश टोटें, सुदामा प्रसाद, बृजेंद्र तिवारी, राजेश, मीना, नीतू, जालम, अराधना, किरण, गायत्रभ्, उर्मिला, रजनी, सुखदेवी, श्रीनारायण पांडेय, आरती समेत सैंकड़ों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।