{"_id":"59394ba94f1c1b9c158b45ad","slug":"81496927145-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी पेज
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसी रोड में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
सौजना (ललितपुर)। सौजना में ग्राम पंचायत की ओर से बनाई जा रही सीसी रोड में घटिया सामग्री उपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार मानकों के विपरीत निर्माण करा रहा है। उन्होंने जांच की मांग की है।
गांववालों के अनुसार ग्राम पंचायत की ओर से सुविधाजनक आवागमन के लिए सीसी रोड बनाई जा रही है। इसके लिए एक ठेकेदार को टेंडर दिया गया है। आरोप है कि एस्टीमेट के हिसाब से काम नहीं कराया जा रहा है। सड़क बनाने के लिए लगभग चार इंच मोरंग की पुराई और चार इंच बड़ी गिट्टी डाल जानी चाहिए। इसके बाद टाल की दानेदार बालू का प्रयोग कर चार इंच का सीसी रोड डालना चाहिए। इसके अलावा सड़क पर पानी न रुके इसके लिए किनारे पर नाली बनाई जानी चाहिए। लेकिन इन सभी मानकों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है। निर्माण में मिट्टी मिली हुुई बालू प्रयोग में लाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार गांव के विकास के लिए प्रयत्नशील है और अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना कि यदि इसी तरह रोड का निर्माण हुआ तो यह एक साल भी नहीं टिक पाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि रोड निर्माण में यदि अनियमितताएं बरती गई हैं तो जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर ठेकेदार का पेमेंट रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
- ग्राम सौजना के ग्रामीणों ने नियम विपरीत काम कराने के लगाए आरोप
- सड़क की जांच के बाद दोषी होने पर ठेकेदार की रोकी जाएगी पेमेंट