फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8 doctor faund absent in chc

सीएचसी पर अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी सहित आठ स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
8 doctor faund absent in chc
सीएचसी पर अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी सहित आठ स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

मड़ावरा। एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इस दौरान चिकित्साधिकारी सहित आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी।
एसडीएम सुबह करीब 11.30 बजे अचानक सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। गए। एसडीएम ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, एक्सरे-कक्ष, पैथोलॉजी समेत महिला-पुरुष भर्ती वार्ड एवं बाल पोषण पुनर्वास केंद्र का भी मुआयना किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं प्रगति के बारे में आवश्यक जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ली। उन्होंने परिसर में साफ सफाई समेत मरीजों एवं उनके तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने और रात के समय मैटरनिटी विंग एवं आकस्मिक चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सक समेत अन्य मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेंद्र सोनी, राजेंद्र कुमार फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन प्रशांत कटारे, काउंसलर बालकृष्ण, बीपीएम प्रियंक तिवारी, मेंटर विशाखा देवी, रमीज खान, अजय प्रताप आदि अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की आख्या आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed