फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले

संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले

Wed, 06 Mar 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले
संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले
विज्ञापन

ललितपुर। माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मड़ावरा, पाली, तालबेहट व महरौनी में सबसे अधिक राजस्व और पुलिस विभाग के मामले छाए रहे। तालबेहट में सबसे अधिक 136 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर मात्र छह का ही निस्तारण हो सका। जबकि मड़ावरा में 40, महरौनी में 33 और पाली में मात्र 13 प्रार्थना पत्र ही आए।

तहसील मड़ावरा में माह के प्रथम मंगलवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना। तहसील मड़ावरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायतों को सुना और उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा। तहसील महरौनी में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। तहसील तालबेहट में कुल 136 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। तहसील मड़ावरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी के साथ अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके शाक्य, उपायुक्त श्रम रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मड़ावरा, अधिशासी अभियंता लोनिवि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed