{"_id":"5c745498bdec22089f03c64f","slug":"71551127704-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा पांच लाख के बकाए पर काटे 37 बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा पांच लाख के बकाए पर काटे 37 बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा पांच लाख के बकाए पर काटे 37 बिजली कनेक्शन
ललितपुर। सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत कस्बा पाली में मेगा विद्युत शिविर व अभियान के दौरान सवा पांच लाख रुपये की बकाएदारी पर 37 बिजली कनेक्शन काटे और 3.66 लाख रुपये विद्युत राजस्व भी वसूला। विभाग द्वारा अभियान के दौरान सरचार्ज समाधान योजना के तहत 31 पंजीकरण भी कराए। मेगा शिविर में पूरे जिला से बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया।
बिजली विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह के नेतृत्व में सोमवार कस्बा पाली में अभियान में अधिशासी अभियंता आकाश सचान के निर्देशन में उपखंड अधिकारी द्वितीय जगदीश प्रसाद, अवर अभियंता पंकज मौर्य, पंकज सोनी, राजकुमार, एसपी सिंह की टीम द्वारा सोमवार को करीब आठ बजे से कर्मचारियों के साथ अभियान चलाया गया। मेगा शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी ने मौके पर निस्तारण कराए गए और राजस्व जमा कराया। वहीं अवर अभियंताओं ने उपखंड अधिकारियों के साथ घर-घर जाकर मुहल्लों में विद्युत मीटरों की चेकिंग की। मीटरों की जांच की गई और घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया। मीटरों में गड़बड़ी पर विभाग द्वारा मौके पर ही मीटरों को भी बदला गया। रविवार को अभियान में बिजली विभाग ने सरचार्ज माफी समाधान योजना के तहत 31 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराए। विभाग द्वारा सवा पांच लाख रुपये की बकाएदारी के 37 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी मौके पर ही अभियान के दौरान काट दिए गए। वहीं विभाग द्वारा काउंटरों के माध्यम से और पंजीकरण के माध्यम से कुल 3.66 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया।