फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेड सिग्नल से निकली साबरमती एक्सप्रेस

रेड सिग्नल से निकली साबरमती एक्सप्रेस

Tue, 26 Feb 2019 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेड सिग्नल से निकली साबरमती एक्सप्रेस
रेड सिग्नल से निकली साबरमती एक्सप्रेस
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार की शाम को साबरमती एक्सप्रेस रेड सिग्नल होने के बाद भी सिलगन रेलवे क्रासिंग से धड़धड़ाती हुई निकल गई। इससे रेलवे गेटमेन व आसपास के लोगों में यह देख असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार सिग्नल फैलियोर होने के कारण ट्रेन के ड्राइवर को अथॉरिटी देकर निर्धारित स्पीड में रेड सिग्नल से निकाला गया। हालांकि रेलवे गेटमैन द्वारा गेट बंद नहीं किए जाने की बात बताई जा रही है। यह घटनाक्रम दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। ललितपुर से दैलवारा के मध्य डाउन रूट पर रेलवे द्वारा मशीनों के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे द्वारा कॉशन लेकर कार्य किया जा रहा है। रविवार को भी रेलवे द्वारा दैलवारा के पहले रेलवे ट्रैक पर कार्य किया जा रहा था। इस दौरान निकलने वाली ट्रेनों को अथॉरिटी देकर निर्धारित स्पीड के अंतर्गत निकाला गया। इसी वजह से रविवार की शाम को ही करीब पांच बजे अहमदाबाद से वाराणसी की ओर से जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को भी सिग्नल फैलियोर की स्थिति में अथॉरिटी देकर ट्रेन को रेड सिग्नल होने के बाद भी गंतव्य के लिए रवाना होना बताया गया। सिलगन रेलवे क्रॉसिंग से रेड सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन निकलता देख लोगों में हड़कंप मच गया। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दैलवारा में दो दिन से गट्टी मशीन से रेलवे ट्रैक पर काम किया जा रहा है और ऐसे में सिग्नल फैलियोर होने पर कुछ ट्रेनों को अथॉरिटी देकर निकाला गया है। हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed