फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पहली बार जिले में होगी मक्का व मूंगफली की खरीद

पहली बार जिले में होगी मक्का व मूंगफली की खरीद

Sun, 04 Nov 2018 02:06 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
पहली बार जिले में होगी मक्का व मूंगफली की खरीद
पहली बार जिले में होगी मक्का व मूंगफली की खरीद
विज्ञापन

उड़द व मूंग के केंद्र खोलने की भी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पहली बार जिले में मक्का व मूंगफली की खरीद की जाएगी। शासन ने उड़द, मूंग के साथ मक्का और मूंगफली के केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने खरीद केंद्रों की सूची को फाइनल करना प्रारंभ कर दिया है।
भारत सरकार ने इस बार खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी की है, लेकिन खरीद केंद्रों के अभाव में किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। किसान संघों द्वारा केंद्रों के खोलने की मांग निरंतर की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखकर शासन ने खरीद केंद्रों को खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। पहली बार जिले में मक्का व मूंगफली की खरीद की जाएगी। इसके अलावा उड़द व मूंग भी किसानों से खरीदा जाएगा। मूंगफली खरीदने की जिम्मेवारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को दी गई है। जिला प्रशासन ने उड़द के छह, मूंग के दो, मक्का के दो व मूंगफली के पांच केंद्र खोलने पर माथापच्ची शुरू कर दी है। देर शाम तक केंद्रों की सूची फाइनल होने की संभावना है। जिन किसानों ने अपनी उपज अभी तक नहीं बेची है, वह केंद्रों के खुलने को लेेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। उधर, कई किसानों का कहना है कि इस समय सैकड़ों किसान रबी बुवाई में जुटे हुए हैं, ऐसे में केंद्रों पर खरीद की धीमी शुरुआत होगी। तमाम किसान तो पहले ही खाद, बीज, डीजल के लिए अपनी उपज बेच चुके हैं, उन्होंने केंद्र खुलने का इंतजार नहीं किया। सरकार ने केंद्र खोलने में देरी की है, जिससे किसानों को इसका लाभ मिलने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन


इतना तय हुआ समर्थन मूल्य
भारत सरकार ने खरीफ 2018-19 में विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल बढ़ोत्तरी की गई है। मूंग का घोषित समर्थन मूल्य 6975 रुपये, उड़द का 5600 रुपये, मूंगफली का 4890 रुपये, मक्का का 1700 रुपये समर्थन मूल्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद केंद्रों की सूची फाइनल की जा रही है। दीपावली पर्व के उपरांत खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी।
रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक, सहकारी समितियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed