{"_id":"5b43617c4f1c1b93288b54fe","slug":"71531142524-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पेड़ से गिरकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: पेड़ से गिरकर एक की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से गिरकर एक की मौत
ललितपुर। सोमवार को जखौरा थाने के पिपरा गांव निवासी किसान रामस्वरूप पुत्र कम्मोद कुशवाहा की जामुन के पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि रामस्वरूप रविवार की दोपहर जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ की डाल टूटने के कारण वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी शाम पांच बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाइयों में बड़ा था और उसकी एक बेटी और दो पुत्र हैं।