{"_id":"5ac6848b4f1c1bd3618b5a1a","slug":"71522959499-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विधिक सेवाओं की जानकारी को लगाई एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विधिक सेवाओं की जानकारी को लगाई एलईडी
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब विधिक सेवाओं की जानकारी को लगाई एलईडी
न्याय भवन में होगा विधिक सेवाओं का प्रचार-प्रसार
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर।
विधिक सेवाओं की अधिक से अधिक से जानकारी वादकारियों व पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए अब न्याय भवन में विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी टीवी लगाई गई है। इस उपकरण से न्यायालय आने वाले वादकारियों को खाली समय में विधिक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
हाईकोर्ट के निर्देेश पर अब जनपद न्यायालय में लगातार हाईटेक उपकरणों से लैस किया जा रहा है, चाहे वह सूचना या फिर सुरक्षा से संबंधित हों। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पूर्व में हाईटेक प्रणाली युक्त हर कोर्ट व परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी प्रकार अब विधिक सेवाओं की जानकारी देने के मामले में भी न्याय भवन को हाईटेक किया जा रहा है। इसके लिए जनपद न्यायालय के न्यायालय सभागार के बाहर हाल में एक 49 इंच की एलईडी टीवी को लगाया गया है। इसके तहत विधिक सेवाओं के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। गरीब और असहाय लोगों को मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैदियों के अधिकार, महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के अधिकार, कानूनी जानकारी, लोक अदालत व विधिक साक्षरता से संबंधित नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार दीक्षित ने बताया कि उक्त एलईडी लगाए जाने का उद्देश्य वादकारियों व पीड़ितों को विधिक जानकारी से अवगत कराया जाए।