{"_id":"5aa832fb4f1c1bc1758b5583","slug":"71520972539-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांख्यकी प्रपत्र जमा नहीं कराने में उदासीनता बरत रहे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांख्यकी प्रपत्र जमा नहीं कराने में उदासीनता बरत रहे विद्यालय
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांख्यकी प्रपत्र जमा नहीं कराने में उदासीनता बरत रहे विद्यालय
ललितपुर।
जिले के राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी इसके प्रपत्र जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिस पर डीआईओएस ने तीन दिनों में इसे भरकर जमा कराने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए हैं।
बता दें कि सात मार्च को राजकीय इंटर कालेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें शैक्षिक सत्र 2017-18 यूनिफाईड डायस (यू-डायस) प्रपत्र वितरित किए थे। इस दौरान तीन दिनों में कार्यालय में प्रपत्र भरकर जमा करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस प्रशिक्षण में भी कई विद्यालयों ने प्रतिभाग नहीं किया। जिससे वह प्रशिक्षण पाने से वंचित रह गए। इनमें राजकीय हाईस्कूल हंसारकलां, श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज, तालबेहट, पीएन इंटर कॉलेज, ललितपुर, राजकीय हाईस्कूल मैनवारा, राजकीय हाईस्कूल सतरंवास, राजकीय इण्टर कॉलेज जखौरा, मुलायम सिंह यादव बालिका हाईस्कूल बालाबेहट, नेशनल इंटर कॉलेज धौर्रा, पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी, नेशनल हाईस्कूल टेंनगा, श्री साहूजी महाराज पटेल हाईस्कूल पिपरियापाली, मदरसा इस्लामिया विक्टोरिया गोविंद नगर, श्रीराम यादव हाईस्कूल कैलगुवां, मॉडन पब्लिक स्कूल हाईस्कूल ललितपुर, केंद्रीय विद्यालय, ललितपुर, रानी लक्ष्मीबाई बालिका हाईस्कूल हंसारकलां, द सनराइज इंटर कॉलेज कुआघोषी, मॉ अंजनी हाईस्कूल कुम्हैड़ी, महावीर दि0 जैन संस्कृत विद्यालय साढूमल एवं ठा. रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज, सजनाम तिराहा, महरौनी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से प्रपत्र जमा कराने को कहा है।