फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वेटर वितरण के लिए मिला 1.70 करोड़ का बजट

स्वेटर वितरण के लिए मिला 1.70 करोड़ का बजट

Thu, 11 Jan 2018 03:41 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
स्वेटर वितरण के लिए मिला 1.70 करोड़ का बजट
स्वेटर वितरण के लिए मिला 1.70 करोड़ का बजट
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर वितरित कराने के लिए शासन ने बजट उपलब्ध करा दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग इस बजट को विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजने की तैयारी में जुट गया है।
शासन द्वारा जारी फरमान के अनुसार जनवरी के अंत तक जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर वितरित कराए जाने हैं। विगत तीन दिसंबर को शासनादेश जारी करके शासन ने स्वेटर वितरण की जिम्मेदारी परिषदीय विद्यालयों की प्रबंध समितियों को सौंपी गई है और प्रत्येक स्वेेटर के लिए अधिकतम 200 रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से 08वीं तक पढ़ने वाले कुल 1 लाख 70 हजार 498 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए जाने हैं। स्वेटर वितरण के लिए हाल ही में शासन द्वारा बजट भी उपलब्ध करा दिया है। शासन ने अभी प्रत्येक स्वेटर के लिए 100-100 रुपये यानी प्रथम किश्त के रूप में आधी धनराशि 1.70 करोड़ रुपये विभाग को भेज दी है। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 50 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी है। जल्द से जल्द बच्चों को स्वेटर वितरित हो सकें, इसके लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को स्वेटर वितरण के लिए समिति गठित करने, कुटेशन आदि की कार्रवाई पूर्ण कराने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, विभाग द्वारा इस धनराशि को संबंधित विद्यालयों की प्रबंध समिति के खातों में भेजना भी शुरू कर दिया है, जल्द ही धनराशि समितियों के खातों में भेज दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि स्वेटर खरीद के लिए विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा गठित समिति गठित की जानी है, इसमें प्रबंध समिति का अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या निगम द्वारा नामित सदस्य और एक अभिभावक समिति के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा जनपद स्तर पर एक निगरानी टीम गठित होगी, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी करेंगे। इसमें सदस्यों के रूप में सीडीओ, जिलाधिकारी द्वारा नामित एसडीएम, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, मुख्य कोषाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इन बच्चों को मिलेगें स्वेटर
स्वेटर के लिए कक्षावार साइज भी निर्धारित किया गया है। कक्षा एक और दो के लिए शार्ट, तीन एवं चार के लिए मीडियम, पांच और छह के लिए लार्ज और कक्षा सात व आठ के लिए एक्स्ट्रा लार्ज साइज तय किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में स्मॉल साइज के 43,507 स्वेटर, मीडियम साइज के 68,882 स्वेटर, लार्ज साइज के 58,109 स्वेटर यानी जनपद में कुल एक लाख 70 हजार 498 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए जाने हैं। वहीं, ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिरधा ब्लॉक क्षेत्र में 28,627 बच्चों, महरौनी में 24,969 बच्चों, जखौरा में 36,638 बच्चों, तालबेहट में 29,025 बच्चों, मड़ावरा में 21,898 बच्चों, बार क्षेत्र में 26,346 बच्चों और नगर क्षेत्र में 2,995 बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed