{"_id":"59c806af4f1c1b8f688b6591","slug":"71506281135-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों के इर्द गिर्द नहीं सफाई व्यवस्था ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों के इर्द गिर्द नहीं सफाई व्यवस्था ठीक
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग कार्यालय के मुख्य गेट पर फैला कचरा।
ललितपुर।
सरकारी कार्यालयों के इर्द-गिर्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। इसकी बानगी सिंचाई विभाग कार्यालय के पास देखी जा सकती है। इसके मुख्य गेट एवं गेस्ट हाउस के बगल में कचरा फैला है। इस पर नगर पालिका कर्मियों का ध्यान नहीं है। इससे कचरा यहां डंप होने लगा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था पर खासा जोर दिया जा रहा है। लेकिन, शहर की सफाई का हाल बेहाल बना हुआ है। सरकारी कार्यालयों के आसपास ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रह पा रही है। रविवार को सिंचाई विभाग के मुख्य गेट पर ही कचरे का ढेर लगा दिखा, तो गेस्ट हाउस के बगल में भी कचरा फैला है। इससे पहले विकास भवन के बगल में भी कचरा पड़ा पाया गया था। नगर पालिका परिषद के तलघर की सफाई किसी से छिपी नहीं है। कमोबेश यही स्थिति नझाई बाजार की है। इससे प्रतीत होता है कि पालिका कर्मी कचरे के उठान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इनसेट ::::::
सुबह उठाया जाएगा कचरा
सफाई व्यवस्था पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। यदि सिंचाई विभाग कार्यालय के पास कचरा नहीं उठाया गया है, तो उसे सुबह ही उठवाया जाएगा।
- अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद ललितपुर।