फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मेधावी गरीब बच्चों व खिलाडिय़ों को मिलेगें नि:शुल्क प्रवेश

मेधावी गरीब बच्चों व खिलाडिय़ों को मिलेगें नि:शुल्क प्रवेश

Sun, 09 Jul 2017 07:55 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
मेधावी गरीब बच्चों व खिलाडिय़ों को मिलेगें नि:शुल्क प्रवेश
मेधावी गरीब व खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रवेश
विज्ञापन

ललितपुर।
जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पनारी में संचालित पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें जनपद में पिछड़ रही उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का विचार किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति द्वारा जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक पारस नाथ यादव ने कहा कि जनपद में उच्च शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। ऐसा नही है कि जनपद में मेधावियों की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी व समय पर सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाने के कारण प्रतिभाएं उभरकर सामने नहीं आ पाती हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है कि जनपद का कोई भी खिलाड़ी जो जनपद, मंडल व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका है, ऐसे बच्चों को महाविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे बच्चों को विशेष छात्रवृत्ति, खेल सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराने और विश्वविद्यालय स्तर व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा गरीब मेधावी बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने और साथ ही नि:शुल्क पुस्तकें व छात्रवृत्ति की विशेष सुविधा उपलब्ध दिलाने की बात की है। इस संगोष्ठी में प्रबंधक सितारा देवी, डॉ. एसएन यादव, प्राचार्य डॉ. सूफिया, उपाध्यक्ष राम खिलावन यादव, संग्राम सिंह, ज्वाला प्रसाद, कन्हैया लाल, डॉ. वंदना, कंचनलता, ओमप्रकाश उपस्थित रहे। संचालन सौरभ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed