फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   65 percent discharged

65 प्रतिशत संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर हुए डिस्चार्ज

Thu, 13 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
65 percent discharged
corona - फोटो : corona
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 609 में से अब तक 389 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, दस की मौत हो चुकी है। 65 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान का असर नजर आ रहा है। जहां लोग जांच कराने से डर रहे थे, लेकिन अब स्वेच्छा से जांच को सैंपल देने के लिए पहुंच रहे हैं। शुरुआती दौर में कोविड-19 जांच केवल अस्पतालों में ही की जा रही थी। जहां पर अधिकांशत: लक्षण वाले व्यक्ति व संक्रमित के संपर्क में आने वालों के अलावा परिजन ही जांच कराने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन अब शहर के सभी वार्डों में जांच के लिए सैंपल कलेक्शन बूथ सेंटर खुलने से जांचों का दायरा बढ़ गया है। यहां पर लोग स्वेच्छा से जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही यात्रा कर आने वालों की भी जांच की जा रही है। कलेक्ट्रेट सभागार में भी जांच हो रही है। जहां पर अधिकांश लोग जांच कराने को सैंपल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों में एंटीजन किट से जांच होने से 15 मिनट में ही कोरोना की जांच हो रही है। लगातार जांचों का दायरा बढ़ने से संक्रमित व्यक्ति तत्काल पकड़ में आ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने पर कुछ हद तक अंकुश लग सकता है।
जैसे-जैसे संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। उससे स्वस्थ्य होने का दायरा भी बढ़ रहा है। यहां पर 609 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें दस व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। वहीं 389 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 65 फ़ीसदी मरीजों में मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में जांचों की बढ़ने से संक्रमित मरीजों की पहचान समय पर हो रही है। इससे संक्रमव्ण फस्त्रत्त्ैलने पर नियंत्रण हो रहा है। अब तक 65 फ़ीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
नगर के वार्डों में शिविर लगने से संक्रमित व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा।
- डा. अमित चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी, जांच शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed