{"_id":"5f7382f28ebc3e9bf3041300","slug":"64-cow-released-from-truck-smugling-slaughter-lalitpur-news-jhs1774710172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में मिले 64 गौवंश, पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में मिले 64 गौवंश, पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन
ट्रक में भरे गौवंश
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। थाना मदनपुर अंतर्गत क्षेत्र में सोमवार को मध्यप्रदेश के सागर की और से आ रहे एक कंटेनर में 64 गोवंश मिले। पुलिस ने कंटेनर के अज्ञात चालक पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोवंशों को सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इनकी देखभाल के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चिकित्सकों को उपचार देने की जिम्मेदारी दी गई। ताकि गोवंश को सुरक्षित रखा जा सके।
सोमवार की शाम को थाना म्दनपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के जिला सागर से एक कंटेनर में गोवंशों को भरकर लाया जा रहा है। जिस पर पुलिस हरकत में आ गई और यूपी-एमपी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद मध्यप्रदेश की और से एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कंटेनर को रोक लिया। लेकिन अंधेरे का लाभ लेते हुए चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर गोवंशों को आश्रय स्थल पर पहुंचाया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।