{"_id":"5cd09771bdec2207114beeb3","slug":"61557174129-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय के तनिष्क ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय के तनिष्क ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय के तनिष्क ने जमाई धाक
ललितपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय तालबेहट के तनिष्क ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर धाक जमाई है। केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के उत्सव मिश्रा ने 93.8 अंक प्राप्त कर वाहवाही बटोरी। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय के अर्चित सोनी व प्रतिभा गौतम ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल और परिवार का मान बढ़ाया।
जिले में रिजल्ट आने को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्सकुता देखी जा रही थी। विशेषकर केंद्रीय विद्यालय ललितपुर, तालबेहट व जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने दोपहर बारह बजे से मोबाइल व इंटरनेट पर वेबसाइट पर सर्च करना शुरू कर दिया था। जैसे ही वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड हुआ, वैसे ही छात्र-छात्राओं ने परिणाम जानना शुरू कर दिया। जिन छात्र-छात्राओं के अच्छे अंक आए, उनके चेहरे पर सफलता की खुशी देखते ही बन रही थी। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के छात्र अर्चित सोनी व प्रतिभा ने 93.2 प्रतिशत, आशीष यादव ने 91.6 प्रतिशत, राजदीप नायक ने 91.4 प्रतिशत, ब्रजेंद्र सिंह ने 91.2 प्रतिशत, उमंग तिवारी व शिवम निरंजन ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के कक्षा 10 वीं के प्रथम बैच का शत- प्रतिशत परिणाम रहा है। उत्सव मिश्रा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा सौम्या जैन ने 91.8 प्रतिशत, प्रियांशी चतुर्वेदी ने 91.8 प्रतिशत, आदर्श साध ने 91 प्रतिशत, आशी साहू ने 90.8 प्रतिशत, स्नेहा जैन ने भी इतने ही अंक हासिल किए हैं।
-----
बनना चाहते चिकित्सक
केंद्रीय विद्यालय ललितपुर में अध्ययनरत उत्सव मिश्रा ने कॉलेज टॉप किया है। उनका कहना है कि वह पिता की तरह चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। हाईस्कूल में बेहतर अंक पाने के लिए पांच घंटे तक पढ़ाई की। बताया कि जब भी मन होता था, तब पढ़ाई करने बैठ जाते थे। उन्होंने हाईस्कूल में मिले अंक पर संतोष जाहिर किया है। राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उत्सव के अनुसार शिक्षा के स्तर में थोड़े से सुधार की आवश्यकता है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई का स्तर ठीक है। यहां पढाई के साथ खेल व अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं, जिसे बच्चों का मानसिक विकास भी होता है। वह शतरंज खेलना पसंद करते हैं। उसने विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ, रिश्तेदार व मित्रों को मिठाई भी खिलाई।