{"_id":"5b43617e4f1c1bc4248b5511","slug":"61531142526-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य: स्वास्थ्य खराब कर सकता कार्बाइड व कैमिकल से पके आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य खराब कर सकता कार्बाइड व कैमिकल से पके आम
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में बिक रहे केमिकल से पके आम
- कर सकते है स्वास्थ्य खराब, रहे सावधान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के बाजारों में केमिकल से पके आमों की बेरोकटोक बिक्री जारी है। यह आम खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
फलों का राजा आम को माना गया है। इसकी दशहरी, चौसा, बादाम, नीलम, तोतापरी, लंगड़ा, सपेता, फजली आदि किस्में बाजार में मौजूद हैं। जिसमें विटामिन के साथ ही शरीर के लिए उपयोगी होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन सहित अन्य पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, लेकिन वर्तमान में बाजारों में केमिकल से पकने वाले आम की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमित चतुर्वेदी का कहना है कि आम जितना स्वादिष्ट व पोषक है उतना ही हानिकारक भी है। कैल्शियम कार्बाइड व केमिकल से पके आम का असर शीघ्र नहीं होता है, लेकिन लगातार खाने से सेहत खराब हो जाती है। जिससे गंभीर बीमारियां हो जाती है।
--------
यह हो सकती हैं परेशानियां
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन ने बताया कि कैल्शियम से पके आम में जब कैल्शियम कार्बाइड के पानी के संपर्क में आता है तो इससे एसीटाइलीन गैस निकलती है। जो कि व्यक्ति में ऑक्सीजन की कमी देती है। जिससे लोगों को सिरदर्द, चक्कर आना, नींद कम आना व यादाश्त कम हो जाती है। साथ ही कभी कभी तो दौरे आ जाते हैं।
----------
पुष्टि होने पर की जाएगी कार्रवाई
आम व्यापारियों के गोदामों पर व बाजारों में छापेमारी कर जांच के नमूने भेजे गए हैं। रिर्पोट में कार्बाइड की पुष्टि होने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विनय कुमार
- अभिहित अधिकारी