फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राहत नहीं मिलने पर बिजली प्लांट के खिलाफ न्यायालय जाएगा पीड़ित

राहत नहीं मिलने पर बिजली प्लांट के खिलाफ न्यायालय जाएगा पीड़ित

Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
राहत नहीं मिलने पर बिजली प्लांट के खिलाफ न्यायालय जाएगा पीड़ित
डीएम को ज्ञापन देकर समस्या निस्तारण की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम उदयपुरा निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली प्लांट की ओर से दिए आश्वासन को पूर्ण कराने की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि यदि उसकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो वह न्यायालय की शरण लेने का बाध्य होगा।

ग्राम उदयपुरा निवासी रघुवीर ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि पावर जेनरेशन कंपनी की ओर से आश्वान दिया गया था कि पुल नंबर छह से दोनों लाइनों के बीच वाली सड़क का निर्माण कराएंगे, यहां घरों से लाइट, पानी आदि की व्यवस्था, संगीता, दुर्गसिंह, नेहा से प्लांट ने भूमि ली जिसके लिए आपने प्रति भूमि वाले को रोजगार देने का वायदा किया था, लाइनों के बीच में मकान होने के कारण बच्चों को विद्यालय जाने में असुविधा होती है व ध्वनि प्रदूषण के कारण भविष्य संकट में है, कोटे के करीब 20-25 फुट की दूरी पर मकान है, जिससे गाड़ियां निकलने पर बच्चे व परिजन भयभीत रहते हैं, प्लांट शेष भूमि शीघ्र अधिग्रहीत कर लेगा, गांव से घर एक किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे यहां पर अज्ञात लोगों का भय बना रहता है, मवेशी को अत्यंत असुविधा होती है, पूर्व, पश्चिम, उत्तर में बीस फुट सामने लाइन व दक्षिण में प्लांट की लाइन है, जिससे मकान में रहने वाले सभी मानसिक अवसाद में रहते हैं, इन सभी समस्याओं का अब तक कोई निस्तारण नहीं हो सका है। पीड़ित रघुवीर सिंह ने जिलाधिकारी से उक्त बिंदुओं के आश्वासन बिजली कंपनी से पूरे कराने की मांग की है। साथ ही उसने चेतावनी भी दी है कि यदि शीघ्र ही उक्त समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण नहीं होता है तो वह न्यायालय की शरण लेने का बाध्य होगा। उसने आरोप लगाया कि प्लांट के अधिकारियों से बात करने पर वे उसे गलत तरीके से फंसाने व पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से समस्या निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed