फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -दो अरब पैसठ करोड़ जिला योजना को मिली मंजूरी

-दो अरब पैसठ करोड़ जिला योजना को मिली मंजूरी

Sat, 05 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
-दो अरब पैसठ करोड़ जिला योजना को मिली मंजूरी
दो अरब पैंसठ करोड़ से चमकेगा जिला
विज्ञापन

- जिला योजना समिति के बैठक में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
- पिछले साल के मुकाबले पंद्रह करोड़ रुपये अधिक बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2018-19 के तहत जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिसमें दो अरब 65 करोड़ 77 लाख रुपये के विकास कार्यों से जिले को चमकाने की योजना बनाई गई। इन सभी कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इस बार के बजट में पिछले साल के मुकाबले पंद्रह करोड़ रुपये अधिक हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास, नगरीय पेयजल, सड़क निर्माण, मनरेगा, भूमि विकास और जल संसाधन, सामुदायिक विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

बैठक में सबसे पहले डीएम मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदेश के कृषि मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्वागत किया। इसके बाद कृषि मंत्री की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। जिला योजना वर्ष 2018-19 के प्रस्तावों की कार्य योजना जिला योजना समिति के सामने पेश की गई। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी बलिराम ने बताया कि वित्तीय वर्ष की जिला योजना के लिए दो अरब 65 करोड़ 77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। इसमें कृषि विभाग के लिए 28 लाख, उद्यान विभाग के लिए 5 लाख, पशुपालन के लिए 79.97 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। जबकि, दुग्ध विकास के लिए 12.50 लाख, वन विभाग के लिए 388.99 लाख, एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम के लिए 792.26 लाख, भूमि विकास एवं जल संसाधन के लिए 215.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। साथ ही ग्रामीण रोजगार के लिए 9388.30 लाख, पंचायती राज के लिए 90.80 लाख, सामुदायिक विकास के लिए 215.00 लाख, निजी लघु सिंचाई के लिए 424.60 लाख रुपये मिले है। अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत को 21.30 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग को 1.00 लाख, सड़क एवं पुल के लिए 2212.80 लाख, पर्यावरण को 2.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, विज्ञान प्रौद्योगिकी को 4.25 लाख, पर्यटन में 30.00 लाख, प्राथमिक शिक्षा को 1042.09 लाख का स्वीकृत किए गए। माध्यमिक शिक्षा के लिए 1504.00 लाख, प्रादेशिक विकास दल को 2.40 लाख, ऐलोपैथी को 408.00 लाख, परिवार कल्याण के लिए 175.00 लाख, होम्योपैथी को 32.00 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। आयुर्वेदिक एवं यूनानी को 84.74 लाख, ग्रामीण पेयजल (ग्रामीण विकास) को 239.40 लाख, ग्रामीण स्वच्छता (पंचायतीराज) को 3825.30 लाख, आवास को 236.88 लाख, ग्रामीण आवास को 3420.00 लाख का स्वीकृत किए है। वहीं, नगर विकास (नगरीय पेयजल) को 239.55 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण को 310.00 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण को 450.00 लाख स्वीकृत किए गए। अल्पसंख्यक कल्याण को 20.25, समाज कल्याण को 403.00, जनजाति कल्याण को 19.00 लाख, सेवायोजन को 0.86 लाख जारी किए गए है। वहीं, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 100.00 लाख, समाज कल्याण के लिए 282.00 लाख, दिव्यांग कल्याण को 41.00 लाख, पुष्टाहार के लिए 26577.00 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने समस्त अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के कार्यों में गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed