फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वाहन पार्किंग की समस्या से निपटने चार स्थल हुए चिह्नित

वाहन पार्किंग की समस्या से निपटने चार स्थल हुए चिह्नित

Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
वाहन पार्किंग की समस्या से निपटने चार स्थल हुए चिह्नित
चिह्नित पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण
विज्ञापन

अतिक्रमण से बढ़ रही पार्किंग व ट्रैफिक की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
पार्किंग विहीन शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। प्रशासन ने शहर में चार स्थलों को पार्किंग के रूप में चिह्नित किया है, लेकिन यह स्थल वर्तमान में अतिक्रमण की चपेट में हैं। शहर में बढ़ता अतिक्रमण ही पार्किंग की समस्या का बड़ा कारण है। पूर्व में चिह्नित किए समस्त ऑटो पार्किंग स्थल भी पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं और अतिक्रमण से निपटने प्रशासन के पास अब भी कोई कार्ययोजना नहीं है।
शहर के मुख्य बाजार समेत कहीं पर पर वाहन पार्किंग के लिए कोई पार्किंग स्थल नहीं है। इसके अलावा बाजार में क्षेत्र में बने हुए एक भी कॉमर्शियल कॉंपलेक्स में पार्किंग की जगह नहीं है। बाजार आने वाले नागरिक अपने वाहन कहां खड़े करें यह सबसे बड़ी चुनौती है और यह समस्या सबसे अधिक चार पहिया वाहनों की है। पार्किंग के लिए निश्चित जगह नहीं होने के कारण सड़कों पर ही वाहन पार्क करना पड़ता है और फिर ऐसा होने से ट्रैफिक की स्थिति बनी रहती है। हाल ही में एआरटीओ, यातायात और नगर पालिका के अधिकारियों ने जिला प्रशासन की निगरानी में शहर के चार स्थलों को वाहन पार्किंग के लिए चिह्नित किया है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए बाजार क्षेत्र में पुरानी सदर तहसील चौराहे से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे, तालाबपुरा वनवे मार्ग पर बने कूड़ाघर के पास, राजकीय पुस्तकालय के सामने पड़ी खाली जगह और सदनशाह चौराहे पर जिला महिला चिकित्सालय की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन पार्किंग व ऑटो पार्किंग के स्थल चिह्नित किया गया है। गौरतलब है कि बाजार क्षेत्र में चिह्नित किए गए दोनों ही पार्किंग स्थल वर्तमान में अतिक्रमण की चपेट में हैं। प्रशासन भले ही यह कह रहा है कि अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग के उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन शहर में अतिक्रमण पर स्थायी रोक लगा पाना आसान बात नहीं है। इससे पूर्व में नजाई बाजार गेट पर, वीर सावरकर चौक पर, इलाइट चौराहा, शहजाद नदीपुल के पास आदि स्थानों पर ऑटो पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, लेकिन यह पार्किंग स्थल अतिक्रमण के चपेट में आकर अपना दम तोड़ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में जब तक स्थायी रूप से अतिक्रमण पर सख्ती नहीं की जाती है, तब तक वाहन पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से निजात नहीं मिल सकती है। शहर में बने किसी भी कॉमर्शियल कांपलेक्स में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई गई है और अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटते हैं।
विज्ञापन


जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा वाहन पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं और इन स्थलों में काबिज अतिक्रमण को दूर कर स्थलों को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र कुमार, एआरटीओ, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed