फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रतिष्ठापूर्ण बन गया नपाध्यक्ष का चुनाव

प्रतिष्ठापूर्ण बन गया नपाध्यक्ष का चुनाव

Wed, 18 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठापूर्ण बन गया नपाध्यक्ष का चुनाव
प्रतिष्ठापूर्ण बन गया नपाध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन

चार पूर्व चेयरमैन और एक पूर्व विधायक पर अध्यक्ष की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण बनता जा रहा है। इस पद पर चार पूर्व चेयरमैन और एक पूर्व विधायक अपनी पत्नी के जरिये दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि, वह किस दल से चुनाव लड़ने वाले हैं, इस पर अभी रहस्य बरकरार है। इसके पत्ते खुलना बाकी है। लेकिन, जिस तरीके से एक के बाद एक चेहरे सामने आ रहे हैं, उससे इस बार का चुनाव अधिक रोचक होने की संभावना है।
नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद महिला में चले जाने के बाद भी दावेदार कम नहीं हुए हैं। चार पूर्व चेयरमैन और एक पूर्व विधायक की अध्यक्ष पद पर सीधी नजर है। वह पत्नी को चुनाव में उतारकर राजनीति में अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहते हैं। इनमें पूर्व नपाध्यक्ष डा. सतीश सुड़ेले, अशोक पटैरिया, सुभाष जायसवाल, रमेश खटीक शामिल हैं। बसपा से सदर विधायक रहे रमेश कुशवाहा की कहानी कुछ हटकर है। जब उन्हें बसपा से विधायक की टिकट नहीं मिली तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भी उन्हें भाजपा ने विधायक की टिकट नहीं दी थी, तब से वह पालिका के चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। अब जब महिला सीट हो गई तो पत्नी को आगे कर भाजपा से टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। संगठन के पदाधिकारी भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने चुनाव में दिलचस्पी दिखाते हुए अपनी पत्नियों को राजनीति में लाने का मन बना लिया है। इनमें भाजपा के नगराध्यक्ष राजेश लिटौरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, नगराध्यक्ष हरीबाबू भी अपने परिजनों के लिए टिकट की कवायद कर रहे हैं। इन नेताओं ने पार्टी के अंदर अपने पक्ष में माहौल बनाना आरंभ कर दिया है। कोई भी राजनीतिक दल उम्मीदवार के चयन में जल्दबाजी के मूड में नहीं है। दीपावली पर्व के उपरांत उम्मीदवारों के चयन की घोषणा होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिये पेश कर रहे दावेदारी
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की दावेदारी को पेश करने के लिए कई दावेदार होर्डिग्स और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई दीपावली की शुभकामनाएं दे रहा है तो किसी ने स्वयं को अपना उम्मीदवार ही घोषित कर दिया है। इनमें संध्या सुड़ेले, आशा जड़िया, रुकमणी श्रीवास्तव, विनीता डोडवानी, यशोधरा राजे, निधि लिटौरिया, अलका जैन, रेखा पटैरिया, गीता मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed