{"_id":"59a3280b4f1c1bb3488b48c0","slug":"61503864843-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे पीडित, अभद्रता का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे पीडित, अभद्रता का लगाया आरोप
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनशन पर बैठे पीड़ित, अभद्रता का लगाया आरोप
ललितपुर।
तीन दिनों से घंटाघर पर अनशन पर बैठे फरियादियों ने बताया कि वह राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के जनता दरबार में भी अपनी फरियाद सुनाई थी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी अर्जी लेकर मंत्री के पास गया तो वहां से मंत्री पुत्रों ने धक्के मारकर भगा दिया। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि और जिलाध्यक्ष ने भी अनसुना कर दिया।
थाना जाखलौन थानांतर्गत ग्राम सिवनी निवासी राजन राजपूत पुत्र भगवानदास पिता के हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन सहित घंटाघर पर आमरण आमरण अनशन कर रहे हैं। अनशन पर बैठे पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके पिता की हत्या कर दी गई थी और हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें जांच के दौरान आरोपियों के पक्ष में पुलिस ने फर्जी एफआर लगा दी। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसकी गेहूं की फसल को जलाकर नष्ट कर दिया। इसकी शिकायत की उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी लगातार रास्ते में रोक कर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। शनिवार को शहर कोतवाल भरत कुमार पांडेय और सीओ ने पीड़ितों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी। पीड़ितों ने बताया कि रविवार को मैं परिवार सहित भाजपा के पदाधिकारियों से मिलने भी गया था। लेकिन वहां से मुझे धक्का मार कर भगा दिया गया। पीड़ितों ने बताया कि मेरे साथ सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे की भी फसल जल गई थी। लेकिन वह लोग हमारे पक्ष में नहीं बोल रहे हैं और न ही कार्रवाई के लिए कोई पहल कर रहे हैं।
मेरे पास कोई पीड़ित नहीं आया है और न ही उसने कोई प्रार्थनापत्र दिया है। यदि पीड़ित आएगा तो उसे न्याय दिलवाने के लिए कोशिश की जाएगी। अभद्रता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
मुझे जानकारी मिली है कि कुछ लोग धरने पर बैठे हैं। मुझसे मिलने और अभद्रता करने का आरोप गलत है।
रमेश चंद्र लोधी, जिलाध्यक्ष भाजपा