{"_id":"597263324f1c1bdc798b46c4","slug":"61500668722-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसली ऋाण मोचन योजना में हुई मात्र 29 फीसदी फीडिंग 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसली ऋाण मोचन योजना में हुई मात्र 29 फीसदी फीडिंग 1
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसली ऋण योजना में सिर्फ 29 फीसदी फीडिंग
ललितपुर।
फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत कृषकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और भूलेख विवरण का बैंकों द्वारा पोर्टल पर अंकन का कार्य जनपद में मात्र 29 फीसदी ही हो सका है। इसके चलते किसानों को फसल ऋण का शीघ्र लाभ मिलने की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। डीएम ने सभी बैंकों को शीघ्र ही फीडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौरदा द्वारा कृषक भूमि का अंकन पोर्टल पर करने का कार्य ही शुरू ही नहीं किया गया है।
जनपद में करीब 19 बैंकों की 79 शाखाओं सेे 84 हजार 180 किसानों द्वारा 35051 लाख रुपये कृषि ऋण लिया गया है। शासन की मंशानुसार किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के तहत 31 मार्च 2016 तक एक लाख रुपये तक का लोन माफ किया जाना है। इसके लिए शासन के निर्देश पर बैंकों द्वारा कृषकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर व भूलेख विवरण बैंकों द्वारा पोर्टल पर अंकन करने किए जा रहे हैं। लेकिन वर्तमान में 84 हजार 180 कृषकों के सापेक्ष मात्र 29.53 प्रतिशत यानी 24 हजार 862 लाभार्थियों के ही अंकन का कार्य पोर्टल पर पूर्ण किया जा सका है। जबकि बाकी कृषकों के भूलेख विवरण का कार्य चल रहा है। पोर्टल पर धीमी प्रगति पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त फीडिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए डीएम ने एक दिन का समय दिया है। वहीं, कृषि निदेशालय से प्राप्त डाटा के अनुसार जनपद में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कृषकों के आधार नंबर, मोबाइल नंबर और भूलेख विवरण का अंकन कार्य शुरू नहीं किया जाना दर्शाया गया है। जबकि उक्त बैंक द्वारा 554 कृषकों का विवरण पोर्टल पर अंकन किया जाना है। उपकृषि निदेशक ने बताया कि कृषकों के भूलेख विवरण, आधार नंबर, मोबाइल नंबर का बैंकों द्वारा अंकन करने का कार्य शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा।