फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   57 MoUs were signed and investment of Rs 313 crore was received

Lalitpur News: धरातल पर उतरे 57 एमओयू, 313 करोड़ का आया निवेश

Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
57 MoUs were signed and investment of Rs 313 crore was received
ललितपुर। नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए निवेशक मीट का आयोजन किया गया था, इसमें 77 एमओयू हुए थे। अब तक 57 निवेशकों से 313.05 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर आ चुका है।
विज्ञापन

निवेश मीट के दौरान 154 एमओयू साइन हुए थे, जिसमें एक लाख 13 हजार 43 करोड़ के निवेश की संभावना थी। लेकिन, 77 एमओयू कराने वाले ही ग्राउंड लेवल सेरेमनी में शामिल हुए। अब 57 इकाइयों के माध्यम से 313 करोड़ का निवेश करने के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है। 1800 लोगों को रोजगार मिलेगा। सौर ऊर्जा प्लांट, फूड प्रॉसेसिंग, हॉजरी, चिकित्सा शिक्षा, खनिज, पर्यटन आदि के प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। अभी भी निवेशकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। साथ ही कई कंपनी उपयोगी भूमि का सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने उद्यम स्थापना के लिए सिंगल विंडो पर कार्य प्रारंभ किया है, जिससे निवेशकों को असुविधा न हो। उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि 57 इकाइयों की स्थापना होने जा रही है। अन्य निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed