फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   57 houses damaged by rain

सदर तहसील: बारिश में 57 घर व बाड़े गिरे, करीब सात लाख के नुकासान का आंकलन

Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
57 houses damaged by rain
rain.jpeg - फोटो : rain.jpeg
ललितपुर। बारिश से सदर तहसील क्षेत्र में करीब 57 मकान और जानवरों के बाड़े गिर गए। इससे करीब सात लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। लेखपालों की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अब उसका सत्यापन कराया जाएगा तब जाकर मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान कच्चे-पक्के घर गिरे वहीं कई जानवरों के बाड़े की दीवारें ढह गईं। इससे गृहस्वामियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। डीएम के निर्देश पर तहसील स्तर पर लेखपालों को सर्वे के लिए लगाया गया है। सदर तहसील में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 57 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें कुछ के कच्चे आवासीय मकान, कुछ के जानवरों के बाड़े और दीवार ढह गईं हैं। इससे लोगों को अधिक नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

अब जानवरों को बांधने के लिए आशियाने नहीं बचे हैं। पेड़ों के नीचे बांधने में बिजली गिरने का खतरा रहता है। इससे खुले मैदानों में जानवर बांधने को मजबूर हो गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक करीब सात लाख का नुकसान केवल सदर तहसील क्षेत्र में हुआ है। वहीं बारिश अभी भी होने से मकानों के गिरने का सिलसिला चल ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन कर पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसके लिए लेखपालों द्वारा आख्या आ रही हैं।
केके सिंह, एसडीएम सदर तहसील
सदर तहसील
----
जिले में बारिश से हुए नुकसान की सूचनाएं आ रही हैं। जिसमें पात्रों का चयन कर सभी को मुआवजा दिया जाएगा। अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed