फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   57 cases of child marriage reported in three years

Lalitpur News: तीन सालों में बाल विवाह के सामने आए 57 मामले

Thu, 28 Nov 2024 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
57 cases of child marriage reported in three years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां बाल विवाह जैसी कुरीति अब भी जिंदा है। विगत तीन सालों में इसके 57 मामले प्रकाश में आए। ये वे प्रकरण हैं, जिसके सामने आने के बाद स्वयंसेवी संस्थाओं ने रुकवाए।
सरकार वर्षों से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे नारे दे रही है, लेकिन अशिक्षा के कारण बेटी को अब भी बोझ समझा जाता है। ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह जैसी कुरीति जिंदा है। एक निजी संस्था की रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश के 28 प्रतिशत बाल विवाह ललितपुर जनपद में हो रहे हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जनपद में संचालित प्रगति भारत संस्था ने प्रशासन को कई बाल विवाह की सूचना देकर शादियां रुकवाई हैं। 2021 से अब तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो आधा सैकड़ा से अधिक 57 प्रकरण संज्ञान में आए हैं। जबकि, कई मामलों में इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती, जिससे समय रहते बाल विवाह रुकवाया जा सके।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष - रोके गए बाल विवाह
2021-22 - 14
2022-23 - 08
2023-24 - 28
2024-25 - 07
-----------------------
पुलिस व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नहीं देते सहयोग : जनपद में कार्यरत स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हमें जब बाल विवाह की सूचना मिलती है तो गांव में पहुंचकर रुकवाते हैं, लेकिन जब ग्रामीण नहीं मानते तो संबंधित थाने की पुलिस से मदद मांगते हैं, तो वह आलाधिकारियों का आदेश लाने की बात करते हैं। यही कारण है कि बाल विवाह जैसी कुरीति रुकने का नाम नहीं ले रही है।

-----------------------
प्रशासन को नियमित सूचना दी जाती है। कभी तो पहले दिन शादी रुकवा दी जाती है, लेकिन उसका फालोअप न होने के कारण अगले दिन बाल विवाह हो जाता है। प्रशासन व पुलिस का सहयोग नहीं मिल पाता।-दीपाली पटैरिया, संचालक, प्रगति भारत सोसायटी।
0000
बाल विवाह की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचित किया जाता है। साथ ही बाल संरक्षण की टीम पुलिस के सहयोग से मौके पर जाकर विवाह रुकवाती है। अभिलेखों की जांच कर उनकी काउंसलिंग भी की जाती है।-नंदलाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article