Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   54 thousand withdrawn from the account on the pretext of sending money for delivery

Lalitpur News: प्रसव के पैसे भेजने के बहाने खाते से उड़ाए 54 हजार

Wed, 02 Jul 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
54 thousand withdrawn from the account on the pretext of sending money for delivery
पुलवारा/ललितपुर। साइबर ठग ने आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बनकर पत्नी के प्रसव के पैसे भेजने के नाम पर युवक से 54 हजार रुपये ठग लिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम गैंदोरा निवासी पीड़ित राजाबाबू बुंदेला ने थाना बार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके यहां एक सप्ताह पूर्व बच्ची हुई थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फोन पत्नी के रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहा था। इसी दौरान एक कॉल आई। उसने अपने आप को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताया। कहा कि उसकी पत्नी का जो प्रसव हुआ है, उसका रुपया पत्नी के खाते में भेजना था, लेकिन खाता बंद है। उसने राजाबाबू के फोन पे नंबर पर 8000 रुपये भेजने की बात कही। कॉल करने वाले ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नाम का हवाला दिया था, जिससे वह झांसे में आ गया। राजाबाबू ने अपना फोन पे नंबर बता दिया। साइबर ठग ने पैसा चेक करने करने की बात कही और एक नंबर डालने को कहा। जब उसने बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से 54414 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed