{"_id":"5b5cdce94f1c1b4b748b7744","slug":"51532812521-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में दिया धरना
Updated Sun, 29 Jul 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में दिया धरना
ललितपुर। जनपद में संचालित वित्तीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री तक पहुंचने के लिए संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा है। धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग है कि वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय 25 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन अनुमन्य हो। शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए और वर्ष 2016 के पूर्व सेवा निवृत्त शिक्षकों के पेेंशन पुनर्निर्धारण पर पेंशन की सुविधा शीघ्र दी जाए। यह धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह परिहार व जिलामंत्री श्यामलाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से हरिकृष्णलाल वर्मा, जितेंद्र वैैद्य, ओमकार सिंह, सुनील जैन, राकेश दुबे, राजेंद्र सिंह, घनश्याम, किशनलाल, ओमप्रकाश, श्रीराम नामदेव, हरप्रसाद कुशवाहा उपस्थित रहे।