फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चुनाव की बजी डुगडुगी,26 नवंबर को होगा मतदान

चुनाव की बजी डुगडुगी,26 नवंबर को होगा मतदान

Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की बजी डुगडुगी,26 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव का शंखनाद, 26 नवंबर को होगा मतदान
विज्ञापन

जिले के एक लाख 47 हजार 801 वोटर करेंगे मतदान
राजनीतिक दलों में बढ़ी सक्रियता, उम्मीदवार चयन का काम अंतिम चरण में
निकाय चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही निकाय चुनाव का शंखनाद हो गया है। द्वितीय चरण में जिले की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत का चुनाव होगा। इसमें जिले के 1,47,801 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। अब सभी को राजनीतिक दलों के अधिकृत और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में आने का इंतजार है।
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मी बढ़ गई है। जिले में चुनाव द्वितीय चरण में 26 नवंबर को होना है। निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, एक से सात नवंबर तक सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आठ नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दस नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। ग्यारह नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किए जाएंगे। इसके उपरांत 26 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान व एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतों की गणना होगी। इस चुनाव में कुल 1,47,801 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर पालिका/ पंचायत अध्यक्ष चुनाव करेंगे। नगर पालिका परिषद में कुल 1,17,408 मतदाता, तालबेहट नगर पंचायत में कुल 10, 841 मतदाता, महरौनी नगर पंचायत में 12,186 मतदाता, पाली नगर पंचायत में कुल 7,366 मतदाता बनाए गए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक हरदयाल सिंह का कहना है कि उम्मीदवार लगभग तय हो गया है, जिसकी घोषणा को शीर्ष नेतृत्व के कहने पर टाल दिया गया है। अब 30 नवंबर को उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह का कहना है कि उम्मीदवार के चयन पर शीर्ष नेतृत्व विचार कर रहा है। 30 नवंबर तक उम्मीदवार घोषित होने की संभावना है। जो भी पार्टी के निर्णय को स्वीकार नहीं करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि तीन नाम चुनने के लिए सर्वसम्मति बनाई जा रही है। शनिवार को तीन नाम चयन कर उन्हें शीर्ष नेतृत्व के पास भेज दिया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा का कहना है कि 30 या 31 अक्तूबर तक उम्मीदवार घोषित होने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ता अपने स्तर से चुनाव प्रचार में पहले ही जुट गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव में व्यय सीमा तय
निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायत में अध्यक्ष/पार्षद के लिए प्रचार व्यय सीमा तय कर दी है। नग पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार छह लाख रुपये तक, पार्षद पद के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार डेढ़ लाख रुपये एवं सदस्य पद के लिए 30 हजार रुपये व्यय की सीमा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed